Lung Cancer In Youth: पहले के समय में फेफड़ों की बीमारी को अधिक उम्र वाले लोगों की बीमारी माना जाता था. लेकिन आज के समय में ये बीमारी कम उम्र वाले लोगों को भी होने लगी है. खासतौर पर उन लोगों पर असर हो रहा है जो सिगरेट पीते हैं. रिपोर्ट्स बताती हैं कि 40 की उम्र वाले युवा भी लंग कैंसर का शिकार हो रहे हैं. लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं.
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से कई मरीजों ने अपनी जिंदगी में कभी तंबाकू का सेवन नहीं किया होता है. हालांकि ऐसा नहीं है कि बुजुर्गों में इसके मामले कम है बुजुर्ग भी इसके शिकार हैं. लेकिन इस नए ट्रेंड ने डॉक्टरों को लंग कैंसर के जोखिमों के बारे में दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया है.
युवाओं में क्यों बढ़ रहे मामले?
युवाओं में इसके मामले क्यों बढ़ते जा रहे हैं ये सबसे बड़ा सवाल है. इसका जवाब है कि जल्द से पहचान न हो पाना. दरअसल इस उम्र में इस तरह की बीमारी होने की कल्पना भी शायद न की हो. इसलिए शक नहीं जाता है.
युवाओं में तब इसका पता चलता है जब खांसी, सांस फूलना, सीने में दर्द, बार-बार चेस्ट इन्फेक्शन की समस्या होने लगे. एलर्जी, अस्थमा या फिर कोई वायरल बीमारी हो. हालांकि इसे युवा इग्नोर कर देते हैं. इस गलतफहमी के कारण सही जांच होने में देरी हो जाती है और बीमारी अंदर ही अंदर बढ़ती रहती है. इसलिए इनके लक्षण पहचानिए और उसपर कंट्रोल पाएं.
इन लक्षणों को न करें इग्नोर
आप चाहे किसी भी उम्र में हो बुजुर्ग या फिर युवा. अगर आपको ये लक्षण दिखाई दें तो आपको इन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए. ये लक्षण है कि अगर 3 हफ्ते से ज्यादा समय तक खांसी रहे, खांसते समय मुंह से खून आ रहा हो, बिना किसी वजह के अचानक से वजन कम हो रहा हो, लगातार थकान बनी रहे, सीने में भारीपन महसूस हो रहा हो. अगर इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो इसे इग्नोर न करें.
सिगरेट नहीं पीते फिर क्यों कैंसर?
अब सवाल ये कि आप सिगरेट नहीं पीते फिर भी कैंसर कैसे हो रहा है. अब जानिए इसका कारण स्मोकिंग नहीं है. ये ही कारण नहीं रह गया है. रिसर्च बताती हैं कि युवाओं में लंग कैंसर के कई वजह हो सकती है. जैसे आप नहीं पी रहे आपके सामने कोई सिगरेट पी रहा है. प्रदूषित हवा में सांस लेना, काम की जगह पर मौजूद हानिकारक कैमिकल, जेनेटिक
यह भी पढ़ें: समोसे का तेल टिश्यू पेपर से निकल जाता है? रिसर्च में सामने आई सच्चाई, जानिए कितना असर होता है
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाने वाली जानकारी के लिए जुड़े हमारे Youtube के साथ.)

