होमHealth NewsNational Doctors Day 2026: 1 जुलाई Doctors के लिए खास दिन, जानिए...

National Doctors Day 2026: 1 जुलाई Doctors के लिए खास दिन, जानिए इसके पीछे का कारण

National Doctors Day 2026: हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है. इस दिन डॉक्टर्स के द्वारा किए गए कार्यों को याद करने और उनके सम्मान के लिए यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है.

National Doctors Day 2026: हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है. इस दिन डॉक्टर्स के द्वारा किए गए कार्यों को याद करने और उनके सम्मान के लिए यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है.

डॉक्टर्स के बलिदान को कभी-भी नकारा नहीं जा सकता, कोरोना काल के वो भयावह दिन तो याद ही होंगे जब पूरी दुनिया क्वारंटाइन थी, लेकिन सिर्फ डॉक्टर्स ही थे जो दिन-रात काम पर लगे हुए थे. डॉक्टर्स की कड़ी मेहनत का नतीजा ही था कि दुनिया आज सुरक्षित हैं. डॉक्टर्स को भगवान का दर्ज दिया गया है. गौरतलब है कि बुरी-से-बुरी बीमारियों में लोगों सिर्फ डॉक्टर्स का सहारा ही ढूंढते हैं. डॉक्टर्स अपनी सूझबूझ और कड़ी मेहनत की मदद से लोगों की बीमारियां ठीक कर उन्हें दूसरा जीवन देते हैं. ऐसे में उनके द्वारा किए गए कार्य और बलिदान को याद करने के लिए भारत सरकार ने एक विशेष दिन चुना है, जो 1 जुलाई है.

डॉ. बिधान चंद्र रॉय कौन थे?

भारत में ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ (राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस) 1 जुलाई को डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि की याद में मनाया जाता है. यह एक अनोखा संयोग है कि उनका जन्म 1882 में इसी दिन हुआ था और 1962 में इसी तारीख को उनका निधन हुआ था.

बता दें कि डॉ. रॉय सिर्फ़ एक डॉक्टर नहीं थे. वे कई क्षेत्रों में माहिर और असाधारण व्यक्ति थे. एक स्वतंत्रता सेनानी जिन्होंने महात्मा गांधी के साथ मिलकर काम किया, एक विधायक, लगभग चौदह वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, और भारतीय इतिहास में चिकित्सा जगत की सबसे सम्मानित हस्तियों में से एक, उन्हें 1961 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था.

डॉ. रॉय को चिकित्सा पेशे के लिए इतना महत्वपूर्ण बनाने वाली बात उनका यह मानना ​​था कि चिकित्सा केवल एक तकनीकी कौशल नहीं, बल्कि एक नैतिक दायित्व है। उनका मानना ​​था कि डॉक्टर और मरीज़ का रिश्ता भरोसे, सम्मान और साथ मौजूद रहने की इच्छा पर आधारित होता है – न केवल एक डॉक्टर के तौर पर, बल्कि एक साथी इंसान के तौर पर भी।

नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम

हालांकि नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 के लिए अभी किसी प्रकार कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा संगठनों ने “Behind the Mask: Who Heals the Healers?” (मास्क के पीछे: इलाज करने वालों का इलाज कौन करता है?) संदेश को अपनाया है.

यह भी पढ़ें: ढाई महीने की बच्ची का खून हुआ सफेद! निकली 10 लाख में 1 को होने वाली दुर्लभ बीमारी, जानें क्या है LPL Deficiency

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .

RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments