होमWellnessBeautyMonsoon Skincare Tips: मानसून में लगाएं सही मॉइश्चराइजर, नहीं होगी पिंपल्स की...

Monsoon Skincare Tips: मानसून में लगाएं सही मॉइश्चराइजर, नहीं होगी पिंपल्स की समस्या

Monsoon Skincare Tips: मानसून के मौसम में स्किन केयर करनी बेहद जरूरी है. अगर सही तरीके से केयर नहीं की जाए तो कई तरह की समस्या बढ़ जाती है.

Monsoon Skincare Tips: मानसून के मौसम में स्किन केयर करनी बेहद जरूरी है. अगर सही तरीके से केयर नहीं की जाए तो कई तरह की समस्या बढ़ जाती है. इसलिए कुछ सावधानियां अपनानी बहुत जरूरी है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

बारिश के मौसम में पिंपल्स की समस्या आमतौर पर देखने को मिलती है. ये समस्या खासकर ऑयली और सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को ज्यादा परेशान करती है. उन्हें पिंपल्स, एक्ने और स्किन की चिपचिपाहट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में वह कुछ जरूरी बातों का ध्यान रख सकते हैं. क्या है वह बातें जिन्हें फॉलो करने से आप पिंपल्स की समस्या को रोक सकते हैं.

किन जरूरी बातों का रखें ध्यान

चेहरे सफाई जरूरी

चेहरे की सफाई पिंपल्स की समस्या को कम करने में मदद करता है. वहीं मानसून के मौसम में चेहरे की साफ-सफाई बेहद जरूरी है. कम-से-कम दिन में दो बार फेसवॉश की मदद से चेहरे को साफ करें. चेहरे साफ करने से स्किन का एक्सट्रा ऑयल हटाने में मदद करते हैं.

चेहरे को बार-बार न छुएं

पिंपल्स की समस्या में चेहरे को छूने से बचना चाहिए. कई बार हम जाने-अनजाने में चेहरे पर हाथ लगा लेते हैं. ऐसा करना पिंपल्स की समस्या को बढ़ा सकता है. हाथों में मौजूद बैक्टीरिया स्किन तक पहुंचकर पिंपल्स की समस्या बढ़ा सकते हैं. इसलिए हाथों को साफ रखें और बिना किसी कारण चेहरे को छूने से बचें.

सही मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल

मानसून के मौसम में ऑयली स्किन वाले लोगों को लाइटवेट (हल्के), जेल-बेस्ड (Gel-based) या ऑयल-फ्री (Oil-free), नॉन-कॉमेडोजेनिक (जो पोर्स बंद न करे), और वॉटर-बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें. ये मॉइस्चराइजर स्किन को भारीपन से बचाते हैं और पोर्स बंद नहीं होने देते.

मेकअप रिमूवल

ऑयली और सेंसिटिव स्किन वाले मानसून में माइक्रेलर वॉटर (Micellar Water) या लाइटवेट क्लींजिंग मिल्क का इस्तेमाल करें. ये स्किन को नुकसान पहुंचाए बिना साफ करते हैं. ऐसे प्रोडक्ट चुनें जो ऑयल-फ्री, नॉन-कॉमेडोजेनिक (Non-comedogenic) और अल्कोहल-फ्री (Alcohol-free) हों.

पिंपल्स को फोड़ने की गलती न करें

अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स की समस्या हो गई है तो आप इन्हें फोड़ने की गलती बिल्कुल भी ना करें. ऐसा करने से इंफेक्शन ओर बढ़ सकता है. वहीं दाग-धब्बों की समस्या हो सकती है.

इसलिए मानसून में होते पिंपल्स?

मानसून में नमी (humidity) और पसीने के कारण स्किन का एक्सट्रा ऑयल (सीबम) धूल-मिट्टी के साथ मिलकर रोमछिद्रों (pores) को बंद कर देता है. इस नमी वाले वातावरण में बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं, जिससे पिंपल्स, रेडनेस और खुजली की समस्या बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें: Skin Care में ये गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपकी Skin Barrier

FAQs

सवाल: क्या सही मॉइश्चराइजर लगाने से पिंपल्स का खतरा कम हो सकता है?

जवाब:सही मॉइश्चराइजर त्वचा का संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है. इससे अतिरिक्त तेल बनने की संभावना कम हो सकती है, जिससे कुछ लोगों में पिंपल्स का जोखिम भी घट सकता है.

सवाल: मानसून में किस तरह का मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए?

जवाब: ऑयली या पिंपल्स वाली त्वचा के लिए हल्का, ऑयल-फ्री और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर बेहतर माना जाता है.

सवाल: क्या मानसून में मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी है?

जवाब: हां, बारिश के मौसम में भी त्वचा को नमी की जरूरत होती है। सही मॉइश्चराइजर त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments