होमDietNavratri Day 8: ऐसे बनाएं फलाहारी समोसे, स्वाद के साथ मिलेगी भरपूर...

Navratri Day 8: ऐसे बनाएं फलाहारी समोसे, स्वाद के साथ मिलेगी भरपूर एनर्जी

Navratri Day 8: नवरात्रि का आज आठवां दिन है. कुछ लोगों का आज भी व्रत होगा. नवरात्रि के दिनों में ऐसे बनाएं टेस्टी समोसे.

Navratri Day 8: नवरात्रि का आज आठवां दिन है. कुछ लोगों का आज भी व्रत होगा. नवरात्रों के दिनों में साबूदाने की खिचड़ी, कुट्टू के आटे की पूरियां, आलू फ्राई खाना तो आम बात है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि व्रत में कुछ टेस्टी और मसालेदार भी बनाया जा सकता है. जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशल रहने की समस्या रहती है, वह कुछ मसालेदार खा सकते हैं. जिससे उनका व्रत के दौरान बीपी भी कंट्रोल में रहेगा. और आराम से वह व्रत को इंजॉय कर सकेंगे.

व्रत में साबूदाना के पराठा और टिक्की बनाई जा सकती है. वहीं राजगिरा का आटे के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. ये व्रत में खाए जाने वाला आटा है, जिसमें पाए जाने वाले तत्व शरीर को पूरे दिन के लिए एनर्जी से भरपूर रखेंगे. साबूदाना पराठा और टिक्की चाट दिनभर के लिए परफेक्ट स्नैक साबित हो सकता है.

व्रत में खाएं टेस्टी और मसालेदार खाना

पराठा: जिन लोगों को पराठा खाना पसंद है, वह व्रत में पराठा भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए उबले आलू, साबूदाना, सेंधा नमक, हरी मिर्च और मूंगफली मिलाकर पराठा बनाएं. ध्यान रहे कि साबूदाना को कुछ समय के लिए पहले से भिगोकर नरम कर लें, जिससे वह आराम से बनाए जा सकें. इन्हें तवे पर घी की मदद से सेंकें. दही या व्रत की चटनी के साथ इसको खा सकते हैं.

साबूदाना टिक्की: कुछ लोगों को साबूदाना की टिक्की भी बना सकते हैं.साबूदाना के टिक्की बनाने के लिए आप उबले आलू, साबूदाना (भिगोया हुआ) और मूंगफली की मदद से साबूदाना की टिक्की बनाएं. इन्हें कुरकुरा होने तक तवे पर सेंके. साबूदाना की टिक्की के ऊपर आप दही, सेंधा नमक, व्रत वाली मीठी चटनी डालकर आसानी से खा सकते हैं. गार्निश करने के लिए अनार और धनिया का इस्तेमाल करें.

सागरी समोसे: व्रत के दौरान आप चाहे तो समोसे भी बना सकते हैं. समोसे बनाने के लिए आप राजगिरे के आटे प्रयोग करें. राजगिरे के आटे की लोई बनाएं. उबले आलू में मूंगफली, हरी मिर्च और सेंधा नमक को मिला लें. इसके बाद इन्हें राजगिरे के आटे की लोई बनाकर उसमें उबले आलू को भरें. इसके बाद उन्हें घी में डीप फ्राई करें.

राजगिरा का आटे में पाए जाने वाले पोषक तत्व

राजगिरा (Amaranth) का आटा एक अत्यधिक पौष्टिक और ग्लूटेन-मुक्त सुपरफूड है, जो मुख्य रूप से उच्च प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होता है. यह हड्डियों को मजबूत बनाने, पाचन सुधारने और वजन प्रबंधन में मदद करता है. यह ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है और इसमें आवश्यक अमीनो एसिड पाए जाते हैं.

साबूदाना में पाए जाने वाले पोषक तत्व

साबूदाना मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट (स्टार्च) का स्रोत है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है. इसमें प्रोटीन, वसा और फाइबर न के बराबर होते हैं, लेकिन यह कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और थायमिन का हल्का स्रोत हो सकता है. यह ग्लूटेन-मुक्त होता है और वजन बढ़ाने में सहायक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: व्रत में बनाएं समा चावल की इडली, स्वाद के साथ मिलेगी भरपूर एनर्जी


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments