होमDietव्रत में बनाएं समा चावल की इडली, स्वाद के साथ मिलेगी भरपूर...

व्रत में बनाएं समा चावल की इडली, स्वाद के साथ मिलेगी भरपूर एनर्जी

Sama Rice Idli: समा के चावल में आयरन, प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा ये ग्लूटेन-फ्री भी होता है.

Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि चल रहे हैं. आज नवरात्रि का सातवां दिन है. अगर आप नवरात्रि के छह दिन खाना बनाकर थक गए हैं, और ये सोच रहे हैं कि आज क्या खाएं? क्या बनाएं? किन चीजों को बनाना से पूरे दिन एनर्जी बनी रहेगी. तो हम आपको कुछ टेस्टी रेसिपी बताने जा रहे हैं. इनके खाने से स्वाद के साथ-साथ आपका पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहेगा.

आज के समय में कई महिलाएं वर्किंग हैं और उन्हें ऑफिस के साथ-साथ घर का काम भी देखना होता है. ऐसे में वह व्रत के लिए कुछ खास रेसिपी ढूंढ रही होती हैं, जिससे उनका पूरा दिन हेल्दी और एनर्जेटिक बीते. वहीं अगर लोगों को कुछ खाने को नहीं मिलता तो वह जीरा-आलू की सिंपल रेसिपी बना लेते हैं. आलू में मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेड, पोटेशियम, विटामिन सी और विटामिन B6 के साथ-साथ फाइबर भी पाया जाता है. जो शरीर को पूरे दिन एनर्जेटिक रखता है. लेकिन आप समा के चावल की टेस्टी-टेस्टी इडली भी बना सकती हैं.

समा के चावल में आयरन, प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा ये ग्लूटेन-फ्री भी होता है. समा का चावल पोषक तत्वों का पावरहाउस है. इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, और मैग्नीशियम जैसे खनिज लवण पाए जाते हैं. व्रत में खाया जाने वाला यह हल्का भोजन पाचन को सुधारता है और एनर्जी देता है.

ऐसे बनाएं समा के चावल की इडली | Sama Rice Idli

सामग्री (Ingredients): समा के चावल की इडली बनाने के लिए समा के चावल, साबूदाना को 3-4 घंटे भिगोकर रखें. दही लें, इसके साथ हल्का गुनगुना पानी रखें. कढ़ी पत्ते की 6-7 पत्तियां रख लें. व्रत में खाए जाने वाला सेंधा नमक रखें. इडली मोल्ड को ग्रीस करने के लिए घी रखें. विधि (Method): भिगे हुए समां के चावल और साबूदाने को मिक्सी में दरदरा पीस लें. अब इसमें दही मिलाएं और जरूरत हो तो थोड़ा गुनगुना पानी मिलाकर इडली जैसा घोल तैयार करें लें. इस घोल को 15 से 20 मिनट के लिए ढंककर रखें. इसके बाद इसमें कढ़ी पत्ता, सेंधा नमक को डालकर अच्छे से चलाएं. इडली मोल्ड को घी से ग्रीस करें और उसमें तैयार घोल डालें. अब इडली कुकर में पानी गर्म करें और उसमें मोल्ड रखकर 12 से 15 मिनट तक स्टीम करें.

इडली के लिए तैयार करें चटनी

सामग्री: भुनी मूंगफली – ½ कप, हरी मिर्च – 1, अदरक – ½ इंच टुकड़ा, दही – 2 चम्मच, सेंधा नमक – स्वादानुसार
विधि: चटनी की सभी सामग्री को एक साथ मिक्सी में पीस लें. जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाकर चटनी तैयार करें.

यह भी पढ़ें: Navratri 2026: व्रत रखने से हो जाता Blood Pressure Low, इन्हें खाने से रहेगा सही

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments