होमHealth Newsआंखों से निकला खून और हो गई मौत, 20 साल की लड़की...

आंखों से निकला खून और हो गई मौत, 20 साल की लड़की को ऐसा क्या हुआ था? जानें कितनी खतरनाक है ये बीमारी

What is Meningitis B: हाल ही में एक मामला सामने आया. जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. दरअसल एक 20 साल की लड़की की मौत हुई.

What is Meningitis B: हाल ही में एक मामला सामने आया. जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. दरअसल एक 20 साल की लड़की की मौत हुई. उसकी मौत ने लोगों को हैरान कर डाला है. मिली जानकारी के अनुसार 20 साल की लड़की की अचानक मौत हुई. इसपर परिजनों का कहना है कि उसकी आंखों से खून बहना शुरू हुआ था. इसपर परिजनों को लगा कि ये महज एक शुरुआती फ्लू है या फिर इंफेक्शन है. जिसके कारण उन्होंने इसे इग्नोर किया.

हालांकि हालात काफी बिगड़े लेकिन लड़की की तबियत इतनी बिगड़ी. डॉक्टर भी उसकी जान नहीं बचा पाए. डॉक्टरों की जांच के बाद ये खुलासा हुआ कि लड़की को खतरनाक बीमारी मेनिन्जाइटिस बी हुई थी. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. अब इस बीमारी ने लोगों के बीच सवाल पैदा किया आखिर मैनिन्जाइटिस होता क्या है? क्या है इसके लक्षण. इससे कैसे बचना चाहिए. इसी बारे में डिटेल में बात करने वाले हैं.

यहां जानें पूरा मामला

सबसे पहले पूरे मामले पर गौर किया जाए, तो डेली मेल की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई. जिसमें लंदन में रहने वाली सोफी वार्ड इस गंभीर समस्या का शिकार हुई. सोफी एक स्टूडेंट थी. जानकारी के अनुसार उसे अचानक सिर में दर्द महसूस हुआ. रोशनी से परेशानी होने लगी. ज्यादा थकान होने लगी. इस तरह के लक्षण उसे दिखाई देने लगे. परिजनों से इस प्रॉब्लम को डिस्कस किया गया. जिसके बाद उन्होंने मेडिकल जांच करवाई और उसे अस्पताल ले गए. जहां अस्पताल ने उसे महज एक वायरल इंफेक्शन समझा और घर भेज दिया. लेकिन उस लड़की की हालत रात के समय में ज्यादा बिगड़ गई और जब अगले दिन उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

क्या है मेनिन्जाइटिस? | What is Meningitis B

अब बात करें कि जिस बीमारी का लड़की शिकार हुई (मेनिन्जाइटिस) वो आखिर है क्या? तो बता दें कि मेनिन्जाइटिस बी एक गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन है. ये दिमाग, रीढ़ की हड्डी को काफी अफेक्ट डालता है. वहीं ये बीमारी काफी तेजी से फैलती है और कुछ ही घंटों में जानलेवा भी हो सकती है. हालांकि इसके लक्षण फ्लू जैसे दिखाई देते हैं. लेकिन इसे पहचान पाना काफी मुश्किल हो जाता है. इसलिए कई बार इसका सही इलाज नहीं मिल पाता है.

मेनिन्जाइटिस के लक्षण? | What are symptoms of Meningitis B

बेहद सामान्य दिखने वाली बीमारी इसके लक्षण कैसे होते है? इसमें तेज सिरदर्द, गर्दन में अकड़न, उल्टी, तेज बुखार, रोशनी से परेशानी और कई बार शरीर पर रैश भी शामिल हो सकते हैं. जब इसके मामले गंभीर होते हैं, तो आंखों में या फिर शरीर के कई हिस्सों से खून निकलने वाली समस्या भी होती है. जैसा इस केस में भी हुआ. ये काफी खतरनाक और जानलेना स्थिती हो सकती है. इस केस में सही जांच भी सोफी की मौत का कारण बना. क्योंकि इसपर एक्सपर्ट्स भी ऐसा मानते हैं अगर आप समय रहते हुए इसका टेस्ट और इलाज नहीं करवाते तो ऐसी स्थिती हो जाती है. लेकिन अगर समय रहते सब हो जाए तो जान बचाई जा सकती है. उधर इस घटना के बाद परिजनों ने सरकार से मांग की कि मेनिन्जाइटिस की वैक्सिनेशन अनिवार्य की जाए.

यह भी पढ़ें: लंबे समय से है खांसी-जुकाम? तुरंत कराएं डॉक्टर से जांच, हो सकता निमोनिया

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments