होमHealth Newsदेश में तेजी से बढ़ रही मोटापा और डायबिटीज की समस्या, नए...

देश में तेजी से बढ़ रही मोटापा और डायबिटीज की समस्या, नए सर्वे ने बढ़ाई चिंता

NFHS-6 Report: NFHS-6 रिपोर्ट के अनुसार भारत में मोटापा और डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हर तीसरी महिला ओवरवेट या मोटापे का शिकार है, जबकि पुरुषों में हाई ब्लड शुगर के मामलों में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है.

NFHS-6 Report: भारत में मोटापा और डायबिटीज अब तेजी से बड़ी स्वास्थ्य समस्या बनते जा रहे हैं. हाल ही में जारी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (NFHS-6) की रिपोर्ट ने इस चिंता को और बढ़ा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों में देश में मोटापे और हाई ब्लड शुगर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

सर्वे के अनुसार 15 से 49 साल की उम्र के लोगों में मोटापा और ओवरवेट होने के मामले तेजी से बढ़े हैं. महिलाओं में यह समस्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा देखने को मिली है. साल 2019-21 में जहां 24 प्रतिशत महिलाएं ओवरवेट या मोटापे का शिकार थीं, वहीं 2023-24 में यह आंकड़ा बढ़कर 30.7 प्रतिशत पहुंच गया है. यानी अब लगभग हर तीन में से एक महिला बढ़ते वजन की समस्या से जूझ रही है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

विशेषज्ञों का मानना है कि बदलती लाइफस्टाइल, जंक फूड का बढ़ता सेवन, घंटों बैठकर काम करना और शारीरिक गतिविधियों में कमी इसके प्रमुख कारण हैं. खासकर शहरों में यह समस्या ज्यादा तेजी से बढ़ रही है. सर्वे में पाया गया कि शहरी क्षेत्रों में 42.8 प्रतिशत महिलाएं ओवरवेट या मोटापे का शिकार हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह आंकड़ा 25.5 प्रतिशत है.

रिपोर्ट में डायबिटीज को लेकर भी चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं.15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के पुरुषों में हाई ब्लड शुगर या डायबिटीज की समस्या बढ़ी है. वर्ष 2019-21 में जहां ऐसे लोगों की संख्या 15.6 प्रतिशत थी, वहीं 2023-24 में यह बढ़कर 20.9 प्रतिशत हो गई है. महिलाओं में भी ब्लड शुगर के मामले बढ़ रहे हैं, खासकर शहरी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं में.

यहां देखें आंकड़ों की तस्वीर

इतने जिले और परिवारों के डेटा का इस्तेमाल

यह सर्वे 2023-24 के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कराया गया था. इसमें देश के 715 जिलों के लगभग 6.79 लाख परिवारों को शामिल किया गया। मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आंकड़े जुटाए गए. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले वर्षों में मोटापा और डायबिटीज देश के लिए और बड़ी चुनौती बन सकते हैं। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच इन बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने बनाया नया रिकॉर्ड, 90 करोड़ से ज्यादा लोगों का बना ABHA अकाउंट

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments