होमHealth Newsनाइट शिफ्ट करने से बढ़ रहा टाइप-2 डायबिटीज का खतरा! जानें सच

नाइट शिफ्ट करने से बढ़ रहा टाइप-2 डायबिटीज का खतरा! जानें सच

Night Shift Risk Type 2 Diabetes: कुछ लोगों को रात में काम करना काफी पसंद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आपको टाइप-2 डायबिटीज का खतरा हो सकता है.

Night Shift Risk Type 2 Diabetes: कुछ लोगों को रात में काम करना पंसद होता है. दिन के उजाले में उनसे काम हो नहीं पाता. जिसके चलते वो ऑफिस में भी नाइट शिफ्ट की डिमांड करते हैं. तमाम ऐसे ऑफिस आपने देखें होंगे जो एंप्लॉय को नाइट शिफ्ट करने की इजाजत देते हैं. जिन्हें ऐसी शिफ्ट पंसद है, उनके लिए भी और जिन्हें नहीं भी पसंद है उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपकी सेहत पर इसका क्या असर पड़ रहा है.

नाइट शिफ्ट करने वालों को ये ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें कई तरह की प्रॉब्लम हो सकती है. हालांकि ऐसा भ्रम भी लोगों के बीच में है कि अगर आप नाइट शिफ्ट करेंगे तो टाइप-2 डायबिटीज हो सकती है. ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या ये सच है? क्या सच में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है. आज इसपर डिटेल में जानेंगे.

नाइट शिफ्ट करने से बढ़ेगा टाइप-2 डायबिटीज?

ये तो सभी जानते हैं कि जो लोग नाइट शिफ्ट करते हैं उन्हें कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. जैसे मोटापा, मेटाबॉलिज्म पर इफेक्ट होना, हार्ट प्रॉब्लम इतना ही नहीं कई अन्य समस्याएं होती है. लेकिन ये जानना जरूरी है कि क्या नाइट शिफ्ट करने से डायबिटीज का खतरा बढ़ता है तो इसपर एक्सपर्ट्स का भी जवाब है हां. एक्सपर्ट्स का कहना है कि रात में काम करने से टाइप-2 डायबिटीज का रिस्क बढ़ जाता है. अब ये भी जानना है कि ऐसा क्यों होता है, तो इसका जवाब है कि नाइट शिफ्ट जब हम करते हैं, तो हमारी बॉडी में मौजूद नैचुरल सर्कैडियम रिदम डिस्टर्ब होता है. जिससे इंसुलिन सेंसिटिविटी कम होती है और ब्लड शुगर बढ़ता है. यानी ये साफ है कि नाइट शिफ्ट करने से टाइप-2 डायबिटीज का रिस्क भी बढ़ जाता है.

क्या होता है सर्केडियम रिदम?

जान लेते हैं कि आखिर सर्कैडियन रिदम क्या होता है? तो बता दें कि ये एक बायोलॉजिकल क्लॉक होता है. जो हमें एनर्जी देने और एक्टिव रखने में हमारी मदद करता है. यही क्लॉक हमें बताती है कि रात हो गई तो रेस्ट करना है और सोना है. लेकिन जब हम रात में काम करते हैं, तो ये नैचुरल क्लॉक उल्टी दिशा में काम करने लगती है. इसलिए अगर हेल्दी रहना है तो हमारे सर्कैडियन रिदम का भी सही काम करना जरूरी है.

हार्मोन का बैलंस बिगड़ सकता है

अब नाइट शिफ्ट करने से हार्मोन इंबैलंस की समस्या भी हो सकती है. यानी जो हमारे शरीर में मेन हार्मोन जैसे मेलाटोनिन और कोर्टिसोल होते हैं उनका बैलंस बिगाड़ देता है. इतना ही नहीं ये सीधे तौर पर ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को भी इफेक्ट डालता है. जाहिर है ऐसे में इंसुलिन रेजिस्टेंस पर असर पड़ता है, जो कि टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को बढ़ा देता है.

खराब लाइफस्टाइल का शिकार

जब हम नाइट शिफ्ट करते हैं, तो हमारे दोस्त दूर होते जाते हैं. साथ ही हम फिजिकली काफी एक्टिव नहीं होते. कई बार नाइट शिफ्ट वाले लोग खुद को एक्टिव रखने और जगाने के लिए स्मोकिंग करने लग जाते हैं. अनहेल्दी स्नैकिंग करते हैं, एक्सरसाइज में कमी आ जाती है. ये भी टाइप-2 डायबिटीज के कारण बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 100 से अधिक लोगों को हुआ नोरोवायरस! जानें क्या है इसके लक्षण

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

Recent Comments