होमHealth News30 साल की टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने की आत्महत्या! मौत से...

30 साल की टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने की आत्महत्या! मौत से पहले शेयर की थी ये रील

Sanchita Ugale Suicide: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की 30 साल की उम्र में मौत की खबर से इंडस्ट्री सदमे में है. जानिए क्या है पूरा मामला और अब तक क्या जानकारी सामने आई है.

Sanchita Ugale Suicide: टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल फेमस टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले (Sanchita Ugale) ने सुसाइड की है. 30 साल की उम्र में संचिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. संचिता टीवी के साथ-साथ कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.

कई शानदार किरदारों के लिए जानी जाती थी. हिट डेली सोप कुमकुम भाग्य और छावा जैसी फेमस फिल्म और टीवी सीरियल में उन्होंने काम किया. यहां तक की डीडीएलजे में भी उन्होंने शानदार रोल प्ले किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने सुसाइड की है.

शाम 7 बजे ले ली अपनी जान

जानकारी है कि संचिता ने रविवार रात 7 बजकर 30 मिनट पर अपनी जान ले ली है. अपने घर में ही संचिता मृत पाई गई. वहीं ये इस सुसाइड की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. जिसके बाद से ही जांच पड़ताल शुरू हो चुकी है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. संचिता उगले ने बीती रात ही इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बेहद खुश दिख रही थीं.

साड़ी लगाकर की आत्महत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संचिता ने साड़ी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. जानकारी के अनुसार संचिता अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ रहती थी. लेकिन जिस समय उन्होंने सुसाइड की उस दौरान घर में केवल बहन थी जो शाम को थोड़ी देर के लिए किसी काम से बाहर गई थी. उसी दौरान टीवी एक्ट्रेस ने मौका देखा और फांसी लगा ली. फिलहाल मामले की छानबीन जारी है पुलिस तलाश कर रही है कि आखिर सच्चाई क्या है.

शोक में इंडसट्री

इस खबर के सामने आने के बाद टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है. क्योंकि उनकी मौत का कारण अब तक सामने नहीं आ सका है. वहीं संचिता ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है. इसमें कुमकुम भाग्य और वागले की दुनिया जैसे सीरियल्स शामिल है. जिसमें उनके रोल को काफी पसंद किया गया था.

एकदम से नहीं करता सुसाइड

इस घटना के बाद सुसाइड को लेकर सवाल है. जिसपर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कोई भी व्यक्ति अचानक से ये कदम नहीं उठाता है. इससे पहले लक्षण दिखाई देते हैं. जिसकी पहचान करना बहुत जरूरी होता है. लक्षण होते हैंः

  • अकेले बैठे रहना
  • उदास होना
  • बातचीत कम करना
  • मन नहीं लगना
  • जीने का क्या फायदा. इस तरह के अगर ख्याल आए तो डॉक्टर से सलाह लें, और डॉक्टर से जरूर जांच करवा लेनी चाहिए. क्योंकि ये ख्याल आगे चलकर गंभीर परिणाम दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या जूता सुंघाने से दूर होती है मिर्गी की समस्या? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments