होमHealth NewsSehat Ki Khabar: 6 घंटे से ज्यादा स्क्रीन टाइम बढ़ा खतरा! जानें...

Sehat Ki Khabar: 6 घंटे से ज्यादा स्क्रीन टाइम बढ़ा खतरा! जानें Text Neck Syndrome

Sehat Ki Khabar: 6 घंटे से ज्यादा स्क्रीन टाइम हाई बीपी का खतरा बढ़ा सकता है. वहीं युवाओं में Text Neck Syndrome और गर्मी से आकर ठंडा पानी पीने की आदत भी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है.

Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. 6 घंटे से अधिक समय बढ़ा रहा हाई बीपी का रिस्क इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. कंधें और गर्दन में दर्द लेकर घूम रहे युवा इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. धूप से आकर क्यों नहीं पीना चाहिए ठंडा पानी जानेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.

यहां देखें पूरा VIDEO:

पहले सेगमेंट में जानेंगे अधिक स्क्रीन टाइम से बढ़ रहा हाई बीपी का रिस्क

अगर आपका स्क्रीन टाइम 6 घंटे से अधिक है, तो ये जानकारी आपके काफी काम आने वाली है. दरअसल 6 घंटे से अधिक स्क्रीन टाइम हाई बीपी का रिस्क बढ़ा देता है. स्टडी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. लेकिन इसके बावजूद लोग स्क्रीन टाइम कम नहीं कर रहे हैं. ये आदत काफी खराब साबित हो सकती है. ये स्टडी रिपोर्ट नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में भी पब्लिश हो चुकी है.

आपको बता दें कि इसका असर हमारे शरीर पर मेटाबॉलिज्म पर, दिल की हेल्थ पर असर पड़ता गै. स्लीप साइकल प्रभावित होती है. ऐसा देखा गया है जो लोग अधिक स्क्रीन टाइम रखते हैं उनमें हाई बीपी का खतरा अधिक पाया जाता है. खासतौर पर 6 घंटे से भी अधिक स्क्रीन पर लगने से ये रिस्क अधिक हो जाता है. इसलिए स्टडी कहती है कि फिजिकल एक्टीविटी कीजिए. जिससे इसका असर कम हो सकता है.

दूसरे सेगमेंट में जानेंगे क्यों कंधों और गर्दन में दर्द लेकर घूम रहे युवा

आज कल कम उम्र वाले युवा कंधों और गर्दन में दर्द की समस्या लेकर घूम रहे हैं. पहले के समय में ये सम्सया सिर्फ बुजुर्गों को ही सताती थी. बुजुर्ग ही तेजी से इसका शिकार होते थे. लेकिन अब युवाओं में भी इसका दर्द तेजी से देखा जा रहा है. ये बेहद चिंता की बात है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इससे छुटाकारा पाने के लिए आप लाइफस्टाइल में बदलाव लाइए, हेल्दी खाना खाइए, तमाम चीजों की जानकारी मौजूद है. लेकिन फिर भी इसका पालन कोई नहीं करता. इसलिए ये समस्या बढ़ रही है. मेडिकल टर्म में इसे टेक्स्ट नेक सिंड्रोम कहा जाता है. यानी अगर आप भी झुके रहकर काम करते हैं. लगातार ऐसे गैजेट्स पर ही लगे रहते हैं, तो ये समस्या आपको हो सकती है. बचने का सिर्फ एक ही उपाय है कि समय-समय पर पोजिशन बदलते रहें, अपनी गर्दन को अधिक नीचे झुकाकर न काम करें. आरामदायक पोजिशन में ही बैठने का प्रयास कीजिए.

तीसरे सेगमेंट में जानेंगे धूप से आकर नहीं पीना चाहिए ठंडा पानी

इस गर्मी में सेहत का अधिक ख्याल रखना पड़ता है. लेकिन कुछ लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुंच रहा है. जैसे गर्मी से आते ही ठंडा पानी पी लेना. लेकिन कुछ देर का बेहतर एहसास आपको अंदर से कितना बीमार बना रहा है. शायद इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है. इसलिए अगर आप ऐसा ही करते हैं, तो आज से ही ये आदत को छोड़ दें.

अब जान लेते हैं कि आखिर ठंडा पानी पीने से क्यों मना किया जाता है. इसका जवाब है कि जब हम गर्मी से आकर ठंडा पानी पीते हैं, तो इसका असर ब्लड वेसेल्स पर पड़ता है. मेडिकल टर्म में इसे थर्मल शॉक कहा जाता है. वहीं जब ठंडा पानी पीते हैं तो अचानक हुआ ये बदलाव हमारी ब्लड वेसेल्स पर असर डालता है. वेसेल्स सिकुड़ जाती हैं. नतीजा ब्लड सर्कुलेशन काफी प्रभावित होता है. ठंडा पानी पीने से डाइजेशन भी खराब होता है. इसलिए कई बार डॉक्टर भी इसे न पीने की सलाह देते हैं.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar: PM मोदी की हीटवेव सलाह, ICMR की डाइट चेतावनी और हनी सिंह का बड़ा खुलासा

यहां देखें VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments