होमHealth NewsSehat Ki Khabar: Ebola वायरस पर भारत की मदद, 5 मिनट एक्सरसाइज...

Sehat Ki Khabar: Ebola वायरस पर भारत की मदद, 5 मिनट एक्सरसाइज से मौत का खतरा कम, कैंसर पर नई स्टडी

Sehat Ki Khabar के इस एपिसोड में जानिए अफ्रीका में फैल रहे इबोला वायरस पर भारत की मदद, 5 मिनट एक्सरसाइज से मौत के खतरे में कमी और वजन घटाने वाली दवाओं से कैंसर रिस्क कम होने की नई रिसर्च.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. अफ्रिका में तेजी से फैल रहा इबोला वायरस. भारत सरकार ने भेजी मदद की पहली खेप इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. 5 मिनट की गई एक्सरसाइज से टल सकता है मौत का खतरा. स्टडी में हुआ खुलासा जानेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. क्या वजन घटाने वाली दवाओं से कम हो सकता है कैंसर का खतरा. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.

यहां देखें पूरा VIDEO:

पहले सेगमेंट में जानेंगे भारत ने की अफ्रिका की मदद

अफ्रिका में इस समय इबोला वायरस तेजी से फैल रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसे लेकर पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी लागू कर दी है. साथ ही कई देशों को ये सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट्स और कई प्रवेश बिंदुओं पर निगरानी बढ़ा दी जाए. हालांकि भारत ने अफ्रिका की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. जानकारी के मुताबिक रविवार को भारत ने मेडिकल किट भेजी है और हेल्थ सामग्री की बड़ी खेप भेज दी है. इसपर केंद्रीय विदेश मंत्री एस-जयशंकर की ओर से बयान भी सामने आया है. साथ ही भारतियों नागरिकों को जो इन देशों में या तो यात्रा कर रहे हैं. उन्हें स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह और सावधानी बरतने की अपील की गई है.

दूसरे सेगमेंट में जानेंगे 5 मिनट एक्सरसाइज से टल सकता मौत का खतरा

हम अपनी लाइफस्टाइल में काफी बिजी हो चुके हैं, कि हमें कसरत करने का समय नहीं मिलता. नतीजा बीमारियां हमें घेरना शुरू कर देती हैं. अब इसपर एक स्टडी रिपोर्ट सामने आई. द लैंसेट की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर आप दिन में 5 मिनट भी एक्सरसाइज कर लें तो आप फिट रह सकते हैं और लंबे समय तक जी सकते हैं. रिपोर्ट बताती है कि ये एक्सरसाइज किसी भी फॉर्म में हो सकती है. चाहे आप तेज चलना शुरू करें, स्ट्रेचिंग करें, या दौड़ भाग करें. केवल पांच मिनट की गई ऐसी एक्सरसाइज अकारण होने वाली मृत्यु का खतरा टाल सकते हैं.

तीसरे सेगमेंट में जानेंगे वजन घटाने वाली दवा से कम होगा कैंसर का खतरा

वजन घटाने के लिए आपने ओजेम्पिक, वेगोवी जैसी दवाओं का नाम सुना होगा. ये वजन घटाने के लिए कुछ पॉपूलर दवाएं हैं. अब इसे लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है, कि इससे कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है. रिपोर्ट बताती है कि जो लोग पहले से डायबिटीज या फिर ओबेसिटी की समस्या से परेशान हैं और ऐसे लोग अगर कैंसर की समस्या का शिकार हुए हैं, तो उनके लिए ये दवाएं किसी वरदान से कम साबित नहीं होती. इसका कारण है.

मोटापा और डायबिटीज कई तरह के कैंसर का कारक है. जैसे ब्रेस्ट कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर, यहां तक की पैंक्रियाटिक कैंसर शामिल हैं.अब ऐसे लोग अगर इस दवा का सेवन करेंगे तो उन्हें फायदा मिलेगा कि उनका वजन नहीं बढ़ेगा, एक्स्ट्रा फैट भी कम होगा, शरीर में सूजन कम होगी और सूजन कम होगी तो कैंसर के सेल्स बढ़ नहीं पाएंगे.

यह भी पढ़ें: ABHA से जुड़े 100 करोड़ लोग, Pregabalin पर सख्ती और Heatwave Alert, जानिए सेहत की बड़ी खबरें

यहां देखें पूरा VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments