Sonali Bendre Diet: बॉलिवुड के कई एक्टर और एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और लोगों को भी फिटनेस के लिए प्रेरित करते हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे जिनकी फिटनेस से हर कोई हैरान है. 51 साल की उम्र में भी उन्होंने अपने आप को खूब फिट रखा है.
चेहरे पर ग्लो टोन्ड फिगर जिसके लिए एक्ट्रेस काफी मेहनत करती है. सोनाली बेंद्रे को लेकर एक दावा खूब वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी फिटनेस पर एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वो आधे से भी ज्यादा दिन भूखी रहती है. यानी वो काफी कम खाती है. दरअसल एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी डाइट और फिटनेस को लेकर बड़े खुलासे किए हैं. जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है.
इंटरमिटेंट फास्टिंग करती है एक्ट्रेस | Sonali Bendre intermittent fasting
दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने ये खुलासा किया कि वो 18 से 20 घंटे भूखी रहती हैं. इसे इंटरमिटेंट फास्टिंग कहा जाता है. यानी वो अपने दिन का समय भूखे रहकर कुछ न खाकर बिताती हैं. साथ ही एक तय समय पर खाना खाती हैं. इस तरह वो डेली अपने फास्टिंग रूटीन को फॉली करती हैं. अब इस फास्टिंग का ये मतलब नहीं है कि वो दिन में खाना खाती ही नहीं है. वो खाना खाती हैं लेकिन दिन में सिर्फ डेढ़ बार ही. यानी कभी-कबार खाने का सेवन किया. लेकिन अक्सर वो इसी रूटीन को ही फॉलो करती है. साथ ही प्लेट में कम खाना रखती हैं.
बैलंस्ड डाइट अपनाती है
एक्ट्रेस का कहना है कि वो थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाना नहीं पसंद करती है, वो कम लेकिन सोच-समझकर और संतुलित खाना खाती हैं. उनके मुताबिक, यही तरीका उनके लिए सबसे बेहतर है. इंटरमिटेंट फास्टिंग में इस बात पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है कि कब खाना है, न कि सिर्फ क्या खाना है. इसमें खाने और फास्टिंग का समय तय होता है, जिसे कई लोग फिटनेस और वजन नियंत्रित रखने के लिए अपनाते हैं.
क्या होता है इंटरमिटेंट फास्टिंग? | What Is Intermittent Fasting?
इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting) एक पैटर्न हैं, जिसमें 16 घंटे की फास्टिंग और 8 घंटों के दौरान हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर खाने को डाइट का हिस्सा बनाया जाता है. उदाहरण 16 घंटे की फास्टिंग, इसमें आप लगातार 16 घंटे तक कुछ नहीं खाते हैं. इस दौरान सिर्फ पानी, ब्लैक कॉफी, या बिना चीनी वाली ग्रीन टी/चाय का सेवन किया जा सकता है. 8 घंटे की फास्टिंग, (जैसे दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे के बीच) में व्यक्ति अपने पोषक तत्वों से भरपूर थाली का सेवन करता है. ऐसे पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करता है जिनसे उन्हें भरपूर मात्रा में पोषण मिल सके.
यह भी पढ़ें: Brinjal Health Benefits: बरसात में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए?
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

