होमWellnessFitnessExercise के दौरान पानी पीना क्यों जरूरी? जानें Workout Golden Rules

Exercise के दौरान पानी पीना क्यों जरूरी? जानें Workout Golden Rules

What happens if you don't drink water during a workout: वर्कआउट के दौरान क्यों पिएं पानी, कितनी मात्रा में करना सही? जानें वर्कआउट के गोल्डन रूल्स.

What happens if you don’t drink water during a workout: हर दूसरा इंसान एक्सरसाइज या फिर जिम तो जाता ही है, लेकिन ये बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि एक्सरसाइज के दौरान पानी पीते रहना चाहिए. अगर आप पानी का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. ये इतनी खतरनाक होती है कि व्यक्ति का अस्पताल में भर्ती होने तक का खतरा आ जाता है. इसलिए अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो पानी का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए.

ऐसे कई लोग हैं जो घर पर ही एक्सरसाइज करते हैं, ऐसे में उन लोगों को भी इस बात का ध्यान रखना जरूरी होता है. इसलिए अगर आप घर पर एक्सरसाइज करते हैं तो आपको पानी साथ लेकर बैठना चाहिए. बीच-बीच में इसका सेवन करते रहे. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि एक्सरसाइज के दौरान पानी पीना क्यों जरूरी है? अगर पानी का सेवन नहीं किया तो किस प्रकार की समस्या हो सकती है? इससे बचने के उपया क्या हैं?

पानी पीना क्यों जरूरी है?

एक्सरसाइज करते समय शरीर का तापमान बढ़ जाता है. ऐसे में शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए पसीना बहाता है. वहीं पसीने के जरिए पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकलने लगते हैं. इसलिए पानी पीना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने, तापमान कंट्रोल रखने और मांसपेशियों को सही ढंग से काम करने में मदद करता है.

क्या समस्या हो सकती है?

एक्सरसाइज के दौरान पानी ना पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है? इस बात को समझना बहुत जरूरी है. दरअसल एक्सरसाइज के दौरान शरीर को ठंडा रखने के लिए पसीना निकलता है, जिससे शरीर से काफी मात्रा में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल जाते हैं. बता दें कि यही इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में तरल संतुलन बनाए रखने, मांसपेशियों और नसों के सही कामकाज में मदद करते हैं. अगर शरीर से इनकी कमी हो जाए तो थकान, कमजोरी, मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्या हो जाती है. इलेक्ट्रोलाइट्स का काम शरीर की विभिन्न प्रक्रियाओं को सुचारु रूप से चलाना है, ताकि शरीर उपलब्ध एनर्जी का सही उपयोग कर सके. इसलिए एक्सरसाइज के दौरान पानी पीते रहना चाहिए.

क्या होता है डिहाइड्रेशन?

डिहाइड्रेशन (Dehydration) वह स्थिति है जब शरीर से पानी और तरल पदार्थ जितनी मात्रा में निकलते हैं, उनकी भरपाई उतनी नहीं हो पाती. इसके कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है.

डिहाइड्रेशन के कारण

  • अत्यधिक पसीना आने,
  • पर्याप्त पानी न पीने,
  • उल्टी-दस्त,
  • बुखार
  • गर्म मौसम

इनके सामान्य लक्षणों में अत्यधिक प्यास लगना, मुंह सूखना, थकान, चक्कर आना, सिरदर्द, गहरे रंग का पेशाब और कमजोरी शामिल हैं. गंभीर डिहाइड्रेशन होने पर व्यक्ति को भ्रम, बेहोशी या दूसरे प्रकार की सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती है. इससे बचने के लिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करना जरूरी है, खासकर गर्मी के मौसम और एक्सरसाइज के दौरान.

एक्सरसाइज के दौरान कितनी मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए?

एक्सरसाइज के दौरान पानी की जरूरत व्यक्ति की उम्र, वजन, मौसम और वर्कआउट की तीव्रता पर निर्भर करती है. सामान्य तौर पर विशेषज्ञ हर 15 से 20 मिनट में लगभग 150 से 250 मिलीलीटर (एक छोटा गिलास) पानी पीने की सलाह देते हैं. इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और पसीने के जरिए होने वाली पानी की कमी की भरपाई होती रहती है. यदि आप लंबे समय तक या बहुत अधिक तीव्रता वाली एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो पानी के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति पर भी ध्यान देना चाहिए. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्यास लगने का इंतजार करने के बजाय थोड़ी-थोड़ी देर में पानी का सेवन करते रहें. वहीं इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन करने के लिए नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, दूध, केला, संतरा, तरबूज और इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है. ये शरीर में सोडियम, पोटैशियम और अन्य जरूरी खनिजों की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें: नेचुरल ड्रिंक्स vs स्पोर्ट ड्रिंक, क्या है बेहतर? जानिए फायदे

FAQs

सवाल: एक्सरसाइज के दौरान पानी पीना क्यों जरूरी है?

जवाब: व्यायाम के दौरान पसीने के जरिए शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स निकलते हैं. पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और ऊर्जा बनाए रखने में मदद मिलती है.

सवाल: एक्सरसाइज के समय पर्याप्त पानी न पीने से क्या हो सकता है?

जवाब: पानी की कमी से डिहाइड्रेशन, थकान, चक्कर आना, मांसपेशियों में ऐंठन और प्रदर्शन में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

सवाल: एक्सरसाइज के दौरान कितना पानी पीना चाहिए?

जवाब: पानी की जरूरत व्यक्ति, मौसम और एक्सरसाइज की तीव्रता पर निर्भर करती है, लेकिन आमतौर पर वर्कआउट के दौरान थोड़ी-थोड़ी मात्रा में नियमित रूप से पानी पीने की सलाह दी जाती है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments