Belly Fat in Men: थुलथुला शरीर, पेट के पास चर्बी जमा हो जाना. ये सब समस्याएं आज के समय में सबसे आम समस्याओं में एक बनती जा रही हैं. खासतौर पर पुरुषों में ये सबसे आम समस्या है. कारण के तौर पर लोग सिर्फ ज्यादा खाना, कम फिजिकल एक्टीविटी या फिर बढ़ते हुए वजन का रिजल्ट ही मानते हैं. लेकिन क्या सच में ऐसा ही है? क्या सच में पेट निकलने के पीछे यही सब कारण जिम्मेदार होते हैं.
कुछ मामलों में पेट निकलने की समस्या वजन बढ़ना या फिर कैलोरी हो सकते हैं. लेकिन हप बार ऐसा हो ऐसा संभव नहीं है. क्योंकि अंदरूनी बदलाव भी इस प्रोसेस को अफेक्ट कर सकते हैं. दरअसल आज के समय में लोगों का लाइफस्टाइल काफी खराब होता जा रहा है. जैसे पूरी नींद न लेना, फिजिकल एक्टिविटी में कमी होना, हेल्थ कंडिशन का सामना करना. ये सब कंडिशन प्रभावित कर सकती है.
हॉर्मोन्स का अहम रोल
हमारे शरीर में हॉर्मोन अहम रोल प्ले करता है. जैसे मेटाबॉलिज्म, फैट स्टोरेज, एनर्जी को बैलंस करने को कंट्रोल करने में काफी अहम भूमिका निभाते हैं. लेकिन खराब लाइफस्टाइल के कारण हॉर्मोन भी प्रभावित होता है, जिसके कारण इसका असर शरीर की बनावट पर पड़ता है. वजन बढ़ जाता है. कई बार वजन बढ़ता है और पेट निकलने की समस्या भी हो सकता है. हॉर्मोनल बदलाव भी मोटापा और चर्बी बड़ने का अहम कारण हो सकते हैं. इसलिए ये समझना बहुत जरूरी हो जाता है कि आखिर किन हॉर्मोन के गड़बड़ाने की वजह से पुरुषों का वजन तेजी से बढ़ता है. इसके किन संकेतों को आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए.
टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होने से समस्या
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन यानी NLM में एक रिसर्च पब्लिश हुई. जिसके अनुसार पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होने का कनेक्शन पेट के आसपास जमा होन वाली चर्बी से जोड़ते हुए देखा गया है. रिसर्चर्स का मानना है कि टेस्टोस्टेरोन पुरुषों के शरीर में मसल्स, शरीर की चर्बी जमा होने के तरीके और मेटाबॉलिज्म को अफेक्ट करता है. इसके लेवल में कमी आने से पेट के आसपास फैट जमा होने की संभावना भी बढ़ सकती है.
सिर्फ पेट से संबंधित ही नहीं बल्कि इंसुलिन, कोर्टिसोल (स्ट्रेस हॉर्मोन) थायरॉयड हॉर्मोन जैसे कई अन्य हॉर्नमोन्स भी वजन और मेटाबॉलिज्म को अफेक्ट कर सकते हैं. इसलिए लगातार वजन बढ़ने या पेट निकलने की समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी माना जाता है.
यह भी पढ़ें: महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा बच्चेदानी के मुंह का कैंसर, सरकार दे रही फ्री जांच की सुविधा
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

