Amitabh Bachchan Health Update: बॉलिवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी हेल्थ को लेकर सुर्खियों में है. उनकी हेल्थ की चिंता करोड़ों फैंस को हो रही है. ये सब उनके एक ब्लॉग पोस्ट के बाद हुआ है. जिसमें उन्होंने अस्पताल में भर्ती और सर्जरी को लेकर बात कही है. हालांकि फिलहाल बिग-बी अपने घर पर हैं.
अपने ब्लॉग में अभिनेता लिखते हैं कि डिस्चार्ज के बाद का समय उनके लिए काफी मुश्किल रहा है. ये पोस्ट सामने आने के बाद लोगों को उनके स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी है. एक्टर के फैंस के बीच हलचल काफी तेज है और लगातार उकी सेहत की चिंता की जा रही है.
ब्लॉग पोस्ट में कही ये बात
एक्टर ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग से सभी को चौंका दिया. उनके फैंस जानते हैं कि वो कई बार ब्लॉग के जरिए लोगों के जुड़ते रहते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा अपडेट दिया जो सबके लिए चौंकाने वाला था. वो लिखते हैं
‘अस्पताल में सर्जरी और ICU में बेहतरीन डॉक्टरों और मेडिकल स्टॉफ की देखरेख में. फिर छुट्टी और घर वापसी. ये वापसी का फेज फिजिकली, साइकोलॉजी और प्रैक्टिकली सबसे मुश्किल है’.
हालांकि उनके पोस्ट से ये जानकारी नहीं मिल पाई कि आखिर एक्टर को क्या बीमारी या क्या समस्या हुई थी. जिसके कारण उन्हें अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े. लेकिन ये जरूर हिंट दिया कि वो ICU में भर्ती थे. इसी के साथ हर बार की तरह इस बार भी एक फिलोसॉफिकल पोस्ट भी साझा किया. जिसमें लिखा था कि आप एक शानदार चैंपियन हैं और एक दिन हार आपके सामने खड़ी हो जाती है. ये आपकी जिंदगी का सबसे कठिन दौर होता है.

दोनों ही गलत रास्ते हैं
आगे अपनी पोस्ट में बिग-बी लिखते हैं कि कुछ लोग ऐसे पलों से उबर जाते हैं लेकिन कुछ लोग अपनी अतीत की सफलता की यादों में ही घिरे रहते हैं. कुछ हैं जो बहादुरी से इसका सामना करते हैं, लेकिन कुछ हार मान जाते हैं. लेकिन जो कोशिश करता है और निडर रहते हैं वो चैंपियन बने रहते हैं और ऐसा नहीं करते हैं.वो पुरानी कामयाबी के सहारे अस्तित्व बनाए रखते हैं. यह एक ऐसा फैसला है जो हर व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से लेता है. उन्होंने कहा कि ये दोनों ही रास्ते गलत नहीं है. अच्छे रहें, खुश रहें..बस यही सब है.
यह भी पढ़ें: Biological Aging: उम्र सिर्फ कैलेंडर में नहीं बढ़ती, शरीर के अंदर भी बढ़ती है! रिसर्च से समझें
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

