होमWellnessFitnessएक दिन समय से सोएं और जागें, Happy फील करेगी आपकी बॉडी,...

एक दिन समय से सोएं और जागें, Happy फील करेगी आपकी बॉडी, एक्सपर्ट्स भी देते हैं ये सलाह

Benefits of Sleeping On Time: ऑफिस से घर पहुंचने के बाद सिर्फ खाना खाने तक की एनर्जी रहती है. वहीं फोन चलाना हो तो घंटों बिता देते हैं.

Benefits of Sleeping On Time: ऑफिस से घर पहुंचने के बाद सिर्फ खाना खाने तक की एनर्जी रहती है. लेकिन अगर फोन चलाने की बात आए तो घंटों समय बिताने को तैयार रहते हैं. नतीजा लाइफ में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. इसमें हमारी स्लीप साइकल भी शामिल है. देर से सोना और अगले दिन जल्दी उठकर फिर काम पर चले जाना. इस तरह अलग-अलग समय पर सोने से शरीर में कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती है.

एक्सपर्ट्स भी ऐसे लाइफस्टाइल पर चिंता जताते हैं. अगर आपका भी लाइफस्टाइल ऐसा ही है तो शरीर में किस तरह के बदलाव आ सकते हैं? आइए जानते हैं. इसका असर हमारे दीमाग और शरीर दोनों पर काफी पड़ता है. जानेंगे कि नींद की क्वालिटी से समझौता करना किस परेशानियों से आपका सामना करवा सकता है. इसपर डिटेल में जानेंगे.

रिलैक्सिंग स्लीप का मिलेगा फायदा

एक ही समय पर उठने से आपके स्लीप क्वालिटी में काफी बदलाव आएगा. जैसे आपकी नींद गहरी होगी. आप रिलैक्स होकर सो पाएंगे. रात को बार-बार जागने की अगर समस्या हो रही है, तो उसमें कमी आ सकती है. अगर आपको गहरी नींद आएगी तो आप सुबह फ्रेश होकर उठेंगे, इस तरह आपका दिन भी काफी अच्छा जाएगा. लेकिन अगर आप समय पर नहीं सोते, तो आपके कंफ्यूजन का लेवल बढ़ सकता है. दिनभर थकान बनी रह सकती है. इस तरह की परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है.

फोकस और मेमोरी बूस्ट

कई तरह के फायदे अगर आप रोजाना एक ही समय पर सोते हैं, तो आपको मिल सकते हैं. इसमें मेमोरी और फोकस आपका बूस्ट होने में काफी मदद मिलती है. कई एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि अगर आप समय पर सोते हैं, तो आपके माइंड को पता होता है कि आपको कब रेस्ट करना है. किस समय एक्टिव होना है. इस कारण समय पर ही सोना सेहत के लिए काफी बेहतर माना जाता है.

इम्यून सिस्टम और मूड में बदलाव

अगर एक ही समय पर आप सोने के पैटर्न को फॉलो करते हैं, तो आपका मूड काफी बेहतर हो सकता है. क्योंकि स्ट्रेस कम हो जाता है. ये पैटर्न हमारे माइंड को काफी हैप्पी-हैप्पी फील करवाता है. हमारे हार्मोन्स बैलेंस्ड रहते हैं. जब ऐसा होता है तो हम काफी अच्छा फील करते हैं. अच्छी नींद की क्वालिटी हमारे इम्यून को भी मजबूती देती है. क्योंकि ये हमारी बॉडी को रिपेयर अच्छे से कर पाती है. जब हमारी बॉडी अच्छे से रिपेयर होती है, तो हमें काफी मजबूती मिलती है.

नहीं सुधर पा रही क्वालिटी क्या करें?

अगर नींद की क्वालिटी नहीं सुधर पा रही तो क्या करें? इस बदलाव को धीरे-धीरे ला सकते हैं. वीकेंड पर अपने रूटीन में बदलाव लाें. अगले दिन ऑफ है तो आप रात भर फोन चलाते हैं तो इस आदत को बदल लें. सोने से पहले मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बनाएं, मोबाइल चलाने की वजह से भी नींद की समस्या हो जाती है.

यह भी पढ़ें: बार-बार लग रही है भूख, कहीं आपको तो नहीं ये गंभीर बीमारी? जानें लक्षण

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments