होमDietboil chickpeas: चने उबालने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट से जानिए

boil chickpeas: चने उबालने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट से जानिए

Can I add baking soda when boiling chickpeas: कई लोग छोले, राजमा, या सख्त दालों को उबालते समय सोडा, बेकिंग सोडा या खाने का सोडा डालकर उबालते हैं.

Can I add baking soda when boiling chickpeas: कई लोग छोले, राजमा, या सख्त दालों को उबालते समय सोडा, बेकिंग सोडा या खाने का सोडा डालकर उबालते हैं. जिससे वे जल्दी और अच्छी तरह से गल जाएं. यह खाना पकाने के समय और गैस की भी बचत करता है. लेकिन आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि क्या काले चने में सोडा डालकर उबाला जा सकता है या नहीं?

खाने में सोडा (बेकिंग सोडा) डालकर उबालने या पकाने से पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं. ऐसे में सेहत के लिहाज से सही नहीं माने जाते और कई तरह की समस्या पैद कर देते हैं. बता दें कि काले चने में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं. इनमें प्रोटीन फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं. इसलिए इनके उबालने के तरीकों पर ध्यान रखना जरूरी है.

क्या काले चने में सोडा डालना सही है?

एक्सपर्ट कहते हैं कि काले चनों को बेकिंग सोडा के साथ नहीं उबाला जाता. ऐसे में इनका पीएच लेवल बदल जाता है. सोडा की मदद से काले चने की सख्त परत नरम हो जाती है, जिससे वह जल्दी उबल जाते हैं. लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार सोडा डालने से चने के जरूरी पोषक तत्व खासतौर पर विटामिन B पर असर डालता है. वहीं अगर चनों को बार-बार इस तरीके से पकाया जाए तो उनके नेचुरल पोषण में कमी आ सकती है. इसलिए ये आप पर निर्भर करता है कि आपको चने का पोषण चाहिए या नहीं?

क्या समस्या हो सकती है?

अगर आपको चने में सोडा डालकर पकाना है तो इससे कई तरह की समस्या हो सकती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि सोडा में पकाए गए चनों का सेवन करने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर पड़ता है. गैस, पेट फूलना, पेट में भारीपन या अपच जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है. इसलिए जिन लोगों का डाइजेस्टिव सिस्टम सेंसिटिव होता है, उन्हें इस तरह के चनों से ज्यादा परेशानी हो सकती है.

इस तरह से पकाना सही

एक्सपर्ट कहते हैं कि चने को नेचुरल तरीके से भिगोकर पकाए गए चने सही माने जाते हैं. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने से बचे. ये शरीर में सोडियम की मात्रा भी बढ़ाते हैं. इसलिए चनों को पकाने में सोडा का उपयोग केवल कभी-कभी और बहुत कम मात्रा में ही करना चाहिए. काले चनों को रातभर या कम से कम 8 से 10 घंटे पानी में भिगो कर रखें. उसके बाद सुबह आप इन्हें उबाल लें. इस तरीके से चने नेचुरल तरीके से नरम हो जाते हैं और उनका पोषण भी सुरक्षित रहता है.

यह भी पढ़ें: कलबुर्गी रोटी जिसका स्वाद पीएम मोदी को भी पंसद है, जानें इसे खाने के फायदे

FAQs

सवाल: चने उबालने से पहले उन्हें भिगोना क्यों जरूरी है?

जवाब: एक्सपर्ट्स के अनुसार चनों को 8-12 घंटे या रातभर पानी में भिगोने से वे नरम हो जाते हैं, जल्दी पकते हैं और पाचन भी आसान हो जाता है. भिगोने से चनों में मौजूद कुछ एंटी-न्यूट्रिएंट्स भी कम हो जाते हैं, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है.

सवाल: चने उबालने का सही तरीका क्या है?

भीगे हुए चनों को अच्छी तरह धो लें। फिर कुकर में चनों से 2-3 इंच ऊपर तक पानी डालें. चाहें तो थोड़ा नमक मिला सकते हैं. मध्यम आंच पर 4-6 सीटी या लगभग 20-30 मिनट तक पकाएं. चनों के आकार और भिगोने के समय के अनुसार पकने का समय बदल सकता है.

सवाल: कैसे पता करें कि चने सही तरीके से उबल गए हैं?

जवाब: उबले हुए चने को उंगलियों के बीच दबाकर देखें. यदि वह आसानी से मैश हो जाए लेकिन पूरी तरह टूटे नहीं, तो चने सही तरीके से पक चुके हैं. अधपके चने सख्त रहते हैं, जबकि ज्यादा पके चने बहुत ज्यादा गल सकते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments