होमDietकलबुर्गी रोटी जिसका स्वाद पीएम मोदी को भी पंसद है, जानें इसे...

कलबुर्गी रोटी जिसका स्वाद पीएम मोदी को भी पंसद है, जानें इसे खाने के फायदे

Kalaburagi Roti Benefits: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जिक्र के बाद कर्नाटक की प्रसिद्ध कलबुर्गी रोटी चर्चा में आ गई है. ज्वार से बनी यह रोटी फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर मानी जाती है.

Kalaburagi Roti Benefits: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से उनकी सेहत का ख्याल रखने की अपील करते रहते हैं. भीषण गर्मी के मौसम में भी पीएम ने लोगों को खुद को हाइड्रेट रखने की सलाह दी थी. हाल ही में उनका रेडियो कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण हुआ था. जिसमें उन्होंने कुलबर्गी रोटी का जिक्र किया था.

अब पीएम मोदी के जिक्र के बाद ये रोटी चर्चाओं में है. कर्नाटक में इसे बड़े चाव के साथ खाया जाता है. कार्नाटक के कलबुर्गी क्षेत्र में ये खासतौर पर प्रसिद्ध है. ये रोटी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि न सिर्फ स्वाद बल्कि फिटनेस के लिहाज से भी ये काफी बेहतरीन है. जो फिटनेस फ्रीक्स हैं उनके लिए कुलबर्गी रोटी की जानकारी काफी फायदेमंद हो सकती है.

इस रोटी को कैसे खाया जाता है?

कलबुर्गी रोटी के कई तरह के फायदे हैं. ये खाने में काफी मुलायम, आकार में बड़ी और स्वाद में काफी बेहतरीन होती है. इसे दाल, सब्जी, चटनी या फिर किसी भी मसालेदार करी के साथ खाया जा सकता है. खासतौर पर इस रोटी को ज्वार से तैयार किया जाता है. इसलिए ज्वार की ये रोटी स्वाद के साथ-साथ भरपूर पोषण भी देची है.

वहीं ज्वार की गिनती भारत में प्रमुख अनाजों में होती है. क्योंकि इसमें कई तरह के पोषण जैसे फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और भी कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. यही वजह है कि ज्वार से बनी इस कलबुर्गी रोटी की तुलना साधारण रोटी से करना ठीक नहीं होगा.

इतने लाभ गिनते थक जाएंगे आप

आपको बता दें कि कलबुर्गी रोटी में फाइबर मौजूद होता है, जो आपके पाचन यानी डाइजेस्टिव सिस्टम को भी मजबूत बनाए रखने में आपकी मदद करता है. जिन लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या रहती है, उनके लिए ये रोटी काफी फायदेमंद हो सकती है. क्योंकि पर्याप्त मात्रा में फाइबर का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है. आंतों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है.

जब हम फाइबर से संबंधित चीजों का सेवन करते हैं, तो लंबे समय तक पेट भी भरा रहता है, जो क्रेविंग्स को रोकने में मदद करता है. सिर्फ पाचन को सुधारने में ही नहीं, जो लोग वजन को कंट्रोल्ड रखना चाहते हैं, उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए. ज्वार की रोटी ऐसे लोगों के लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकती है. क्योंकि इसमे फाइबर और कार्ब्स की इच्छी मात्रा होती है. पचाने में समय लगेगा. लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी जो कि भूख लगने की संभावना को कम कर देता है. इसलिए ये काफी फायदेमंद हो सकता है.

यह भी पढ़ें: 6.2 करोड़ से अधिक लोग दिल की बीमारी से पीड़ित, किचन में मौजूद ये चीजें हार्ट को रखेंगी हेल्दी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments