Coconut Water Benefits: गर्मियों के मौसम में कई लोग अक्सर शरीर को ठंडा रखने के लिए नारियाल पानी, नींबू पानी जैसे हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं. ये शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं. इसलिए कई लोग इन्हें सुबह-सुबह खाली पेट पीकर निकलते हैं. लेकिन क्या क्या सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन शरीर के लिए लाभप्रद है? या नहीं ? यह सवाल है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि खाली पेट पानी पीना कितना फायदेमंद है तो आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि सुबह-सुबह नारियल पानी पीने के फायदे और नुकसान के बारे में, चलिए जानते हैं.
दरअसल नारियल पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कई तरह से फायदा देते हैं. इसमें मौजूद पोटैशियम, मैग्निशियम, कैल्शियम, इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं. लेकिन इसके सेवन से पहले कुछ जरूरी बातों को जानना जरूरी है.
कई तरह से फायदा पहुंचाता नारियल पानी
शरीर को हाइड्रेट रखता
नारियल पानी में भरपूर मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट पाया जाता है. इसके सेवन से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस रहते हैं. बता दें कि लगभग 250 मिलीलीटर नारियल पानी में लगभग 470 पोटैशियम पाया जाता है. इसके सेवन से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है. अगर कोई दिनभर धूप में काम करता है या फिर बाहर का काम ज्यादा होता है वह व्यक्ति सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन कर सकता है.
पाचन को बेहतर बनाने में भी सहायक
सुबह खाली पेट नारियल पानी के सेवन करने से डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर होता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के pH को बैलेंस करने में मदद करता है. साथ ही एसिडिटी, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. इसमें मौजूद एंजाइम्स और पोटैशियम चयापचय (metabolism) को तेज करते हैं, जिससे पाचन सुचारू रूप से होता है. ये एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है जो शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है.
वजन घटाने में मिलती मदद
नारियल पानी के सेवन से वेट कंट्रोल में रहता है. क्योंकि इसमें कौलोरी का स्तर काफी कम होता है. वहीं इसके सेवन से पेट ज्यादा समय तक भरा-भरा रहता है. जल्दी भूख नहीं लगती. जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, वह नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं.
स्किन और बालों को पहुंचाता फायदा
नारियल पानी के सेवन से बालों और स्किन को फायदा पहुंचता है. इसमें मौजूद साइटोकिनिन, विटामिन सी, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व स्किन और बालों में ग्लो लाने का काम करते हैं. ये पोषक तत्व स्किन और बालों को अंदर से हाइड्रेट रखते हैं. वहीं इसके रेगुलर सेवन से स्किन में निखार आता है और स्किन फ्रेश दिखाई देती है. जबकि बालों को जड़ों से पोषण देकर उन्हें मजबूत, घना और मुलायम बनाते हैं
क्या सुबह नारियल पानी पीना सही है?
अगर आपके मन में ये सवाल है कि क्या सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना सही है या नहीं? तो हम आपका कंफ्यूजन खत्म कर देते हैं. जी हां, सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करता है. साथ में पाचन को सुधारता है. इसके अलावा इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और त्वचा में ग्लो लाने का काम भी करता है. इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म कंट्रोल में रहता है, जिससे यह वेट कंट्रोल रखता है.
यह भी पढ़ें: बेकार समझकर फेंक देते तरबूज के बीज? पेट को मिलते कई फायदे! आज करें डाइट में शामिल
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )
FAQs
1. क्या खाली पेट नारियल पानी पी सकते हैं?
हाँ, खाली पेट नारियल पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और पेट को ठंडक देता है.
2. खाली पेट नारियल पानी पीने से क्या लाभ होते हैं?
इससे पाचन बेहतर होता है, शरीर को ऊर्जा मिलती है और शरीर में पानी की कमी दूर होती है.
3. क्या रोज सुबह नारियल पानी पीना सही है?
हाँ, रोज सुबह सीमित मात्रा में नारियल पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन किसी बीमारी में डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है.

