Mouth Ulcers Home Remedies: छाले की समस्या मुंह की समस्या से जुड़ी हुई है. ये किसी को भी हो सकती है. वहीं इस बीमारी को जूठे खाने से जोड़कर देखा जाता है. कई लोगों का कहना होता है कि जब जूठा खाना खाया जाता है तो उनके मुंह में छाले की समस्या हो जाती है. ऐसे में उन्हें खाने-पीने में दिक्कत की समस्या होती है. कई बार हल्का सा नमक और तीखा भी मुंह में लगता है. जलन पैदा करता है. ऐसे में खाना खाने में दिक्कत होती है. लेकिन आप इस समस्या में कुछ होम रेमेडी अपना सकते हैं.
ये जरूरी नहीं कि आपको जूठा खाने से ही छालों की समस्या हो, कई बार पेट से जुड़ी समस्या, विटामिन की कमी और मसालेदार भोजन करना या गलती से मुंह के अंदर दांत से कट लगना शामिल हो सकता है.
छाले की समस्या से राहत देंगे ये चीजें
तुलसी की पत्तियां
तुलसी एक औषधी मानी जाती है. ये हर बीमारी में दवा का काम करती है. ऐसे में मुंह के छालों के लिए आप तुलसी की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं. तुलसी की पत्तियों में घाव कम करने, दर्द में आराम पहुंचाने और सूजन कम करने के गुण होते हैं. इसलिए आप मुंह में छालों की समस्या में तुलसी की पत्तियों का सेवन करें. इसका सेवन करने के लिए आप इन्हें धीरे-धीरे चबा सकते हैं. या फिर गर्म पानी में तुलसी की पत्तियों को डालकर पानी का सेवन करें.
नमक के पानी से कुल्ला
नमक के पानी से कुल्ला करें. एक्सपर्ट इसे सबसे असरदार उपाय बताते हैं. नमक के पानी से कुल्ला करने के लिए, गुनगुने पानी में नमक मिलाएं, लगभग 30 सेकेंड तक कुल्ला करें. लेकिन ध्यान रहें कि इन्हें बाहर थूक दें. नमक के पानी से कुल्ला करने के लिए आप अपनी सुविधा के अनुसार करें. एक्सपर्ट कहते हैं कि नमक का पानी मुंह को साफ करने और छालों के आसपास जमी गंदगी को हटाने में मदद करता है.
शहद
शहद में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो मुंह के छालों में राहत पहुंचाने का काम करते हैं. इसलिए इस समस्या में आप शहद का सेवन कर सकते हैं. उंगली या कॉटन बड की मदद से छाले पर शुद्ध शहद लगाएं. इसे कुछ देर तक लगा रहने दें. शहद में ऐसे गुण होते हैं जो मुंह की सूजन कम करने और दर्द में रहात पहुंचाते हैं.
बरतें सावधानियां
- बहुत मसालेदार, तीखा, खट्टा और ज्यादा गर्म भोजन खाने से बचें.
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ताकि मुंह सूखा न रहे.
- मुलायम और हल्का भोजन खाएं, जिससे छालों पर रगड़ कम लगे.
- दिन में दो बार मुलायम ब्रश से दांत साफ करें और अच्छी ओरल हाइजीन बनाए रखें.
- तंबाकू, गुटखा, सिगरेट और शराब से दूरी बनाएं.
- विटामिन B12, फोलिक एसिड और आयरन की कमी होने पर डॉक्टर की सलाह लें. तनाव कम रखें और पर्याप्त नींद लें, क्योंकि तनाव भी छालों का कारण बन सकता है.
- छालों को बार-बार हाथ या जीभ से छूने से बचें. अगर छाले 2 हफ्ते से ज्यादा रहें, बार-बार हों, बहुत बड़े हों या तेज दर्द के साथ बुखार आए, तो तुरंत डॉक्टर या डेंटिस्ट से जांच कराएं.
यह भी पढ़ें: Low Blood Pressure में काम आएंगे ये घरेलू उपचार, मिलेगी राहत
FAQs
सवाल. मुंह में छाले क्यों होते हैं?
जवाब. विटामिन की कमी, तनाव, मसालेदार भोजन, चोट या संक्रमण के कारण.
सवाल. क्या मुंह के छाले अपने आप ठीक हो जाते हैं?
जवाब. हां, ज्यादातर छाले 7–14 दिनों में ठीक हो जाते हैं.
सवाल. छालों में क्या नहीं खाना चाहिए?
जवाब. बहुत तीखा, खट्टा, मसालेदार और ज्यादा गर्म भोजन.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

