होमHealth Newsपंकज भदौरिया को हुआ स्तन कैंसर, 1 लाख महिलाओं की हो रही...

पंकज भदौरिया को हुआ स्तन कैंसर, 1 लाख महिलाओं की हो रही मृत्यु, जानें शुरूआती लक्षण

Masterchef Pankaj Bhadouria: भारत की मशहूर कुकिंग एक्सपर्ट पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर हो गया.

Masterchef Pankaj Bhadouria: भारत की मशहूर कुकिंग एक्सपर्ट पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर हो गया. इस बात की जान कारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी. उन्होंने सभी से दुआ करने के लिए कहा है. गौरतलब है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सेलिब्रेटी को स्तन कैंसर हो चुका है. भारत में अभिनेत्री हिना खान, महिमा चौधरी, छवि मित्तल और लेखिका-फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप ने स्तन कैंसर के खिलाफ जंग लड़ चुके हैं. वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी पत्रकार बारबरा वॉल्टर्स, गायिका शेरिल क्रो, अभिनेत्री क्रिस्टीना ऐपलगेट और ऑस्ट्रेलियाई गायिका-अभिनेत्री ओलिविया न्यूटन-जॉन शामिल हैं.

भारत में स्तन कैंसर (Breast Cancer) महिलाओं में सबसे तेजी से और सबसे अधिक फैलने वाला कैंसर है. हालिया आंकड़ों (जैसे 2024 के अनुमान) के अनुसार, देश में प्रतिवर्ष स्तन कैंसर के करीब 2.4 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं. इस बीमारी से हर साल लगभग 1 लाख महिलाओं की मृत्यु हो जाती है. ICMR के मुताबिक, भारत में लगभग हर 22 में से 1 शहरी महिला को अपने जीवनकाल में ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा रहता है. इसलिए समय रहते इनके लक्षणों की पहचान कर डॉक्टर से सलाह लें.

पंकज भदौरिया का इंस्टाग्राम हैंडल पोस्ट देखें: https://www.instagram.com/p/DY3n_3KpSSf

क्या है स्तन कैंसर | What Is Breast Cancer?

स्तन कैंसर (Breast Cancer) एक गंभीर बीमारी है, जिसमें स्तन की सेल्स अनकंट्रोल होकर बढ़ने लगती हैं और गांठ या ट्यूमर का रूप ले लेती हैं. समय के साथ ये सेल्स शरीर के अन्य अंगों तक भी फैल सकती हैं. महिलाओं में यह सबसे आम कैंसरों में से एक है, हालांकि पुरुषों में भी यह बीमारी हो सकती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर समय के साथ इनके शुरूआती लक्षणों की पहचान करके आप इसे रोक सकते हैं. आज के समय में इनका इलाज संभव है.

स्तन कैंसर के लक्षण | Symptoms of Breast Cancer

  • स्तन या बगल में नई गांठ महसूस होना
  • स्तन के आकार या आकृति में बदलाव दिखना
  • स्तन की त्वचा का सिकुड़ना, मोटी होना या गड्ढे जैसा दिखना
  • निप्पल का अंदर की ओर धंस जाना
  • निप्पल से खून या अन्य असामान्य स्राव निकलना
  • स्तन में लगातार दर्द या असामान्य सूजन होना
  • स्तन की त्वचा पर लालिमा, खुजली या जलन महसूस होना
  • बगल में सूजन या गांठ महसूस होना

कौन है पंकज भदौरिया? Who is Pankaj Bhadouria?

पंकज भदौरिया भारत के मशहूर शेफ, टीवी पर्सनैलिटी और कुकिंग एक्सपर्ट हैं. मास्टर चीफ इंडिया डेली सोप के पहले सीजन के विजेता रहे हैं. यहीं से उनकी लोकप्रियता बढ़ती है. बता दें कि पंकज भदौरिया मूल रूप से एक स्कूल टीचर थीं. उन्होंने शिक्षण कार्य छोड़कर कुकिंग के अपने जुनून को पेशे में बदला. मास्टरशेफ जीतने के बाद उन्होंने कई कुकिंग शो होस्ट किए, रेसिपी किताबें लिखीं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी नई पहचान बनाई.

यह भी पढ़ें : NFHS-6 Report: मोटापा और हाई ब्लड शुगर बढ़ा, लेकिन हाई BP के मामलों में आई कमी

FAQs

सवाल: स्तन कैंसर से बचाव और समय पर पहचान कैसे संभव है?

जवाब: नियमित ब्रेस्ट सेल्फ-एग्जामिनेशन, डॉक्टर द्वारा जांच और जरूरत पड़ने पर मैमोग्राफी से स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान की जा सकती है. स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार भी जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं.

सवाल: स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हो सकते हैं?

जवाब: स्तन में गांठ महसूस होना, स्तन के आकार या त्वचा में बदलाव, निप्पल से असामान्य स्राव, निप्पल का अंदर की ओर धंसना या स्तन में लगातार दर्द इसके शुरुआती संकेत हो सकते हैं. हालांकि हर गांठ कैंसर नहीं होती, इसलिए जांच जरूरी है.

सवाल: स्तन कैंसर (Breast Cancer) क्या है?

जवाब: स्तन कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें स्तन की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का रूप ले सकती हैं. यदि समय पर पहचान और इलाज न हो, तो यह शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments