Which vegetables should I avoid in monsoon: बारिश का मौसम शुरू हो चुका है. ऐसे में बीमारियों का दौर भी तेजी से शुरू होने को है. वहीं आपको अपनी खास डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है. डाइट में ऐसी चीज़ें शामिल करें जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करे. ऐसे में आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि किन सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए.
दरअसल हर घर में सब्जी बनाई जाती है. यह खाना का मुख्य आधार होती है. बच्चों के टिफिन से लेकर पापा-मम्मी के ऑफिस में सब्जी पैक की जाती है. इसलिए बारिश के दिनों में इस बात का ध्यान रखा जरूरी है कि आपको किन सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए. बारिश के दिनों में कीड़े-सूक्ष्मजीव और बैक्टीरिया फंगस के पनपने का खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे में कुछ सब्जियां ऐसी होती है जिनमें जल्दी कीड़े लग जाते हैं. आपको इनका सेवन करने से बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Brinjal Health Benefits: बरसात में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए?
बारिश में इन सब्जियों से बना लें दूरी
पालक-मेथी
बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरूरी है. लेकिन पालक, मेथी और चौलाई का चयन करते समय आपको ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि इन सब्जियों की पत्तियों में कीड़े-बैक्टीरिया आसानी से छिप जाते हैं. इसलिए इनके सेवन से खासतौर पर ध्यान देने की जरूरत है.
फूलगोभी-पत्तागोभी
अगर फूलगोभी-पत्तागोभी का सेवन कर रहे हैं तो ध्यान दें. क्योंकि इनमें आसानी से कीड़े पनप जाते है. वहीं फूलगोभी की परतों के बीच कीड़े और गंदगी छिपी रहती है. इसलिए इनका सेवन बारिश के दिनों में नहीं करना चाहिए.
भिंडी
गर्मियों के मौसम में लोगों को भिंडी खाना बहुत पसंद है. बारिश के मौसम में भिंडी में नमी और चिपचिपापन बढ़ सकता है, ऐसे में इनका स्वाद बिगड़ जाता है. ऐसे में इनका सेवन बंद कर देना चाहिए. क्योंकि चिपचिपापन से इसके जल्दी खराब होने के चांस होते हैं.
मशरूम
एक्सपर्ट कहते हैं कि मशरूम में नेचुरल रूप से नमी होती है. ऐसे में इनके खराब होने के चांस ज्यादा रहते हैं. इसलिए इनका सेवन नहीं करना चाहिए. गौरतलब है कि बारिश में उमस बढ़ जाती है. ऐसे में इस सब्जी के जल्दी खराब होने का खतरा रहेगा. इसलिए कोशिश करें इसका सेवन ना करें.
बैंगन
बैंगन भी एक ऐसी सब्जी है जिसमें जल्दी कीड़े पनपते है. इसलिए इस सब्जी से बारिश के दिनों में दूरी बना लेनी चाहिए. बैंगन के छोटे-छोटे बीजों में कीड़े होने की संभावना ज्यादा रहती है. कई बार ये कीड़े दिखाई नहीं देता. अगर आप कीड़े भरी सब्जियों का सेवन करते हैं तो पेट की समस्याओं से जूझ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: गलत Roti बिगाड़ देगी सेहत! बीमारी के हिसाब से चुनें सही आटा
FAQs
सवाल: बारिश में सब्जियों को कैसे सुरक्षित रखें?
जवाब: सब्जियों को सूखी जगह रखें, जरूरत से पहले न धोएं और फ्रिज में सही तरीके से स्टोर करें.
सवाल: बारिश में सब्जियां जल्दी खराब क्यों होती हैं?
जवाब: अधिक नमी और फंगस-बैक्टीरिया की तेजी से बढ़ोतरी के कारण सब्जियां जल्दी सड़ने लगती हैं.
सवाल: बारिश में कौन-सी सब्जियां जल्दी खराब होती हैं?
जवाब: पालक, मेथी, धनिया, पत्तागोभी और मशरूम जैसी सब्जियां नमी के कारण जल्दी खराब हो सकती हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

