होमDietWorld Health Day: वर्किंग महिलाएं अपनाएं ये डाइट चार्ट, ICMR ने बताया

World Health Day: वर्किंग महिलाएं अपनाएं ये डाइट चार्ट, ICMR ने बताया

ICMR ने बताया है कि अगर Diet Chart में सही मात्रा में अनाज, दाल, सब्जियां, दूध, फल और मेवे शामिल हो तो वह हेल्दी एंड फिट रह सकेंगी.

Diet Chart for women’s: आज के समय में ज्यादातर महिलाएं वर्किंग है. जिसके चलते उन्हें अपनी डाइट का ध्यान ही नहीं रहता. ऐसे में वह अपनी सेहत खराब कर सकती है. अगर व्यक्ति की डाइट सही न हो तो शरीर में पोषक तत्वों की कमी, मोटापा या कम वजन, थकान, कमजोरी और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. लंबे समय तक गलत खान-पान से मधुमेह (Diabetes), हाई बीपी, हृदय रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है.

इसलिए महिलाएं वर्किंग है तो उन्हें अपनी डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत है. अगर डाइट सही रहेगी तो महिलाएं फिट एंड हेल्दी रह पाएंगी. इसिलए आज के आर्टिकल में हम आपको भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR – Indian Council of Medical Research) ने वर्किंग महिलाओं को लेकर कुछ डाइट चार्ट बताया है. उसके बारे में जिक्र करेंग. ICMR ने बताया है कि अगर डाइट चार्ट में सही मात्रा में अनाज, दाल, सब्जियां, दूध, फल और मेवे शामिल हो तो वह हेल्दी एंड फिट रह सकेंगी.

वर्किंग महिलाएं फॉलो करे ये डाइट चार्ट

सुबह का नाश्ता: सुबह का नाश्त जिसे ब्रेकफास्ट कहा जाता है. वर्किंग महिलाओं को ब्रेकफास्ट में उबला बाजरा 60 ग्राम. दाल/अंकुरित अनाज 60 ग्राम ले सकते हैं. इनके साथ हरी पत्तेदार सब्जियां 50 ग्राम. और सामान्य सब्जियां 100 ग्राम शामिल करनी चाहिए. सब्जियों और अनाज के अलाव सुबह की डाइट में कुछ ड्राई फ्रटूस लगभग 16 से 20 ग्राम भी शामिल कर सकते हैं.

दोपहर का खाना: दोपहर के खाने को लंच कहा जाता है. वर्किंग महिलाएं दोपहर के खाने में अनाज 80 ग्राम और दाल 20 ग्राम शामिल करने चाहिए. सामान्य सब्जियों में 150 ग्राम और हरी पत्तेदार सब्जियां 50 ग्राम शामिल करनी चाहिए. इसके अलावा लंच के स्वाद को बढ़ाने के लिए दही, लस्सी, छाछ लगभग 100 ग्राम शामिल कर सकते हैं. इनके अलावा मेवे 10 ग्राम.

शाम का नाश्ता: शाम के नाश्ते में चाय या फिर कॉफी लेने के बजाए दूध लेना चाहिए. दूध की मात्रा लगभग 150 मि.ली. ले सकते हैं. दूध सेहत को कई प्रकार से फायदे पहुंचाता है. इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर की हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है.

रात का खाना: रात के खाने को डिनक कहा जाता है. डिनर में अनाज की मात्रा 60 ग्राम और दाल की मात्रा 15 ग्राम रखनी चाहिए. इसके साथ सब्जियां 50 ग्राम और दही 100 मि.ली. होनी जरूरी है.

वसा और तेल – Oils & Fats

कई लोगों को बिना घी वाली रोटियां खानी पसंद नहीं होती इसके लिए वह भरभर कर घी लगा लेते है. जिसकी वजह से शरीर में एक्ट्रा फैट जमा हो जाता है. इसिलए ICMR ने एक सीमित मात्रा बताई है जिसमें पूरे दिन में तेल या घी की 15 ग्राम मात्रा बताई है यानि लगभग डेढ़ बड़ा चम्मच.

यह भी पढ़ें: आंखों की सेहत के लिए बच्चों की डाइट में शामिल करें ये फूड्स, कभी नहीं लगेगा चश्मा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments