होमHealth Newsकीड़े लगे आम से बन रहा था मैंगो शेक! FSSAI ने की...

कीड़े लगे आम से बन रहा था मैंगो शेक! FSSAI ने की कार्रवाई; जानें इसे पीने से कौन-सी बीमारियां हो सकती हैं

Worm Infested Mango: FSSAI की कार्रवाई में ऐसे आम पकड़े गए जिनमें फंगस और कीड़े लगे हुए थे. विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे आम का जूस पीने से फूड पॉइजनिंग से लेकर गंभीर संक्रमण तक का खतरा बढ़ सकता है.

Worm Infested Mango: गर्मी का मौसम आते ही जुबां आम के स्वाद को याद करने लगती है. हर किसी को आम बेहद पसंद होता है. लेकिन अब इन्हीं आम को लेकर एक बड़ी चिंता सामने आई है. दरअसल हाल ही में गुजरात के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट (FSSAI) की टीम ने आम के स्टॉक को जब्त किया है. दरअसल ये एक ऐसे आम थे जिनका इस्तेमाल मैंगो शेक तैयार करने के लिए किया जाने वाला था.

दरअसल ये आम पूरी तरह सड़ चुके थे. इसके बावजूद इसका इस्तेमाल मैंगो शेक बनाने में किया जाने वाला था. जानकारी है कि उनमें कीड़े तक रेंग रहे थे फंगस लगी हुई थी. जिसकी जानकारी फूड सेफ्टी विभाग के पास पहुंची. जिसके बाद कार्रवाई हुई. इस कार्रवाई की पूरी जानकारी फूड सेफ्टी रेगुलेटर FSSAI ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है. वीडियो सामने आने के बाद से ही लोगों के मन में डर बैठ गया है. ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर आप भी ऐसे कीड़े लगे हुए फलों का सेवन करेंगे तो आपको किस बीमारी का सामना करना पड़ सकता है. चलिए जान लेते हैं.

कीड़े या फिर फंगस वाले आम का जूस पिया?

जब किसी भी फल, सब्जी में कीड़े या फिर फंगस लगी हो या उल्ली लगी दिखे तो कोशिश यही रहनी चाहिए कि उसे और न काटे और आगे न खाएं. लेकिन कई बार पता नहीं चलता और अनजाने में हम ऐसे फल सब्जियों का सेवन कर ही लेते हैं. अगर ऐसे फल सब्जियों का सेवन किया या फिर ऐसे आम का जूस पिया तो क्या होगा? तो एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसे फल या सब्जियां हमारे पेट में जाकर पूरे सिस्टम को डैमेज कर देती है. इसलिए इन्हें खाने से अक्सर इनकार ही किया जाता है.

ये समस्याएं कर सकती परेशान

इस तरह के खाने को गलती से खा लेने पर या फिर जूस पी लेने से कीड़े सीधे हमारे पेट में पहुंचते हैं. हमें फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है. क्योंकि जब बैक्टीरिया हमारे पेट की आंत में जाते हैं, तो ये इंफेक्शन पैदा करते हैं. गंभीर मामलों में डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा हो जाती है. इतना ही नहीं लिवर या फिर किडनी को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है.

कितने दिन में दिखता है असर?

अब जान लेते हैं कि आखिर कितनी दिनों में इसका असर दिखता है? तो इसपर जानकारी है कि 1 से 3 दिनों के लिए व्यक्ति बीमार रह सकता है. लेकिन कुछ मामलों में इसका असर 20 मिनट में भी दिखाई दे जाता है. कुछ मामले में 6 हफ्ते तक लंबे समय भी लग जाता है. हालांकि, अधिकतर लोग कुछ ही दिनों में पूरी तरह ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ मरीजों में यह बीमारी लंबे समय तक खिंच जाती है और गंभीर भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: दिन में कितनी बार गैस निकलना है नॉर्मल? 6416 लोगों पर हुई रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला सच

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments