Collagen Supplement Research: बढ़ती उम्र के साथ स्किन पर झुर्रियां, ड्राईनेस और इलास्टिक में कमी आना एक नेचुरल प्रक्रिया है. इन समस्याओं के कारण स्किन डलनेस से भर जाती है और बूढ़ी-बूढ़ी लगती है. इन समस्याओं से राहत पाने के लिए कोलेजन सप्लीमेंट्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. आज की पीढ़ियां इन सप्लीमेंट्स का बुहत तेजी से प्रयोग करती है, ताकि उनकी स्किन हेल्दी और जवां-जवां दिखें. कोलेजन सप्लीमेंट्स को लेकर नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन ने रिसर्च की है. रिसर्च में बताया गया कि ये सप्लीमेंट्स कैसे फायदा पहुंचाते हैं.
क्या है कोलेजन?
कोलेजन शरीर में सबसे ज्यादा मात्रा में पाए जाने वाला एक संरचनात्मक प्रोटीन (Structural Protein) होता है, यानि शरीर में मिलने वाला एक प्रकार का प्रोटीन है, जो स्किन, हड्डियों, मांसपेशियों, टेंडन और लिगामेंट्स को मजबूती और लचीलापन प्रदान करता है. इसकी कमी होने पर ही शरीर में झुर्रियां, बालों का झड़ना और अन्य प्रकार की समस्याए देखने को मिलती है. कोलेजन को शरीर का “सीमेंट” भी कहा जाता है, जो टिश्यू यानि ऊतकों को एक साथ जोड़े रखता है. उम्र के साथ शरीर में कोलेजन का उत्पादन कम होने लगता है, जिससे उम्र का असर दिखने लगता है.
रिसर्च में क्या पाया गया?
2010 से 2020 के बीच प्रकाशित अध्ययनों की समीक्षा में शोधकर्ताओं ने पाया कि ओरल और टॉपिकल दोनों प्रकार के कोलेजन सप्लीमेंट्स स्किन को नमी, लचीलापन और हाइड्रेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. रिसर्च के अनुसार कोलेजन सप्लीमेंट्स की मदद से स्किन की नमी बढ़ सकती है. स्किन की इलास्टिक में सुधार होता है. साथ ही झुर्रियां और स्किन की ड्राईनेस में कमी आती है. ऐसे में स्किन हेल्दी और जवां दिखती है.
यह भी पढ़ें: नहीं पड़ेगी कोलेजन सप्लीमेंट्स की जरूरत, बस खाना शुरू कर दें ये फूड्स
उम्र बढ़ने स्किन पर पड़ता असर
एक्सपर्ट कहते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ स्किन में कोलेजन और इलास्टिन फाइबर की मात्रा कम होने लगती है. इसके अलावा, हायलूरोनिक एसिड जैसे तत्वों का स्तर भी घटने लगता है. ऐसे में स्किन अपनी नमी बनाए रखने की क्षमता खोने लगती है. यही कारण है कि समय के साथ स्किन पतली, ड्राई और झुर्रियां दिखने लगती है.
कोलेजन सप्लीमेंट्स में क्या होता है?
कोलेजन सप्लीमेंट्स में प्रोलीन (Proline), ग्लाइसिन (Glycine) और हाइड्रॉक्सीप्रोलीन (Hydroxyproline) जैसे अमीनो एसिड पाए जाते हैं. ये स्किन कोलेजन के निर्माण में मदद करते हैं. रिसर्च कहती है कि कोलेजन पेप्टाइड्स स्किन में हायलूरोनिक एसिड के उत्पादन को बढ़ावा दे सकते हैं, जिससे स्किन की नमी बनाए रखने में मदद मिलती है.
साइड इफेक्ट्स जानें?
रिसर्च में शामिल अध्ययनों में ओरल कोलेजन सप्लीमेंट्स से जुड़े किसी गंभीर परिणामों की जानकारी नहीं मिली. हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि किसी भी सप्लीमेंट का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है. हांलाकि एक्सपर्ट कहते है कि शुरूआती नतीजे सकारात्मक हैं, लेकिन कोलेजन के लंबे समय तक होने वाले प्रभावों को बेहतर तरीके से समझने के लिए अभी और रिसर्च करने की जरूरत है.
एक्सपर्ट के अनुसार, कोलेजन सप्लीमेंट्स स्किन की देखभाल का एक सहायक विकल्प हो सकते हैं, लेकिन स्वस्थ आहार, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाव भी स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं.
यह भी पढ़ें: चमकदार बालों के लिए लगाएं अलसी-चिया सीड्स का जेल, पोषक तत्व से भरपूर
FAQs
सवाल: कोलेजन सप्लीमेंट्स में कौन से प्रमुख तत्व पाए जाते हैं?
जवाब: अधिकांश कोलेजन सप्लीमेंट्स में प्रोलीन (Proline), ग्लाइसिन (Glycine) और हाइड्रॉक्सीप्रोलीन (Hydroxyproline) जैसे अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर में कोलेजन के निर्माण और त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
सवाल: क्या कोलेजन सप्लीमेंट्स त्वचा की झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकते हैं?
जवाब: कुछ अध्ययनों के अनुसार, कोलेजन सप्लीमेंट्स त्वचा की नमी, लोच और हाइड्रेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं, जिससे झुर्रियां और त्वचा की खुरदुराहट कम दिखाई दे सकती है.
सवाल: कोलेजन क्या है और यह त्वचा के लिए क्यों जरूरी है?
जवाब: कोलेजन शरीर में पाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है, जो त्वचा को मजबूती, लचीलापन और नमी बनाए रखने में मदद करता है. उम्र बढ़ने के साथ इसकी मात्रा कम होने लगती है, जिससे झुर्रियां और ढीलापन बढ़ सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

