होमExplainersहर्निया या अपेंडिक्स? पेट के इस दर्द को न करें इग्नोर, डॉ....

हर्निया या अपेंडिक्स? पेट के इस दर्द को न करें इग्नोर, डॉ. से जानें लक्षण

Hernia vs Appendix: हमें अपनी डेली लाइफ एक न एक बार ऐसे दर्द का जरूर एहसास होता है जिनके बारे में हम जानते हैं. लेकिन फिर भी इग्नोर कर देते हैं.

Hernia vs Appendix: हमें अपनी डेली लाइफ एक न एक बार ऐसे दर्द का जरूर एहसास होता है जिनके बारे में हम जानते हैं. लेकिन फिर भी इग्नोर कर देते हैं, कि कुछ दिनों की परेशानी है इसलिए चली जाएगी. यही सोचकर हम ऐसे दर्द और तकलीफों को इग्नोर कर देते हैं. इसी तरह जब हम ऐसे दर्द का जिक्र अपने पड़ोसी दोस्तों से करते हैं, तो वो इलाज बताने लगते हैं, कि ऐसा दर्द तो मुझे भी हुआ था. घबराने की जरूरत नहीं कुछ दिनों तक ठीक हो जाएगा. ऐसे ही कुछ दर्द का एहसास हम अपने पेट में करते हैं. कभी सूजन का दर्द, कभी तेज दर्द के तौर पर सामने आता है.

हालांकि कई लोगों को ऐसे दर्द की जानकारी होती है तो वो इसे हर्निया या फिर अपेंडिक्स के दर्द से इसकी पहचान कर पाते हैं. लेकिन क्या ये असल में हर्निया या फिर अपेंडिक्स का दर्द है? कब आपको ऐसे दर्द को हल्के में नहीं लेना चाहिए. फिट रहे इंडिया ने ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल के रोबोटिक सर्जरी एक्सपर्ट डॉक्टर मनीश अग्रवाल से जानने की कोशिश की. उन्होंने खास बातचीत में कई सवालों के जवाब दिए. जिनके बारे में चलिए डिटेल्ड में जानते हैं.

पड़ोसी का इलाज कितने दिन चलेगा?

कुछ लोग अपने पड़ोसी द्वारा बताए गए इलाज पर सालों साल बिता देते हैं. सिर्फ इसी विश्वास पर कि अगर कुछ कहा है तो सही ही कहा होगा. लेकिन इस तरह का सेल्फ मेडिकशन कितने दिनों तक काम करता है. जब हमने ये सवाल डॉक्टर मनीश से किया तो उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति को कोई तकलीफ होती है तो अधिकतर मामलों में घर वाले या फिर पड़ोसी उसे ठीक कर लेते हैं. ऐसा देखा गया है कि 90 प्रतिशत तक वो समस्या ठीक भी हो जाती है. लेकिन उन्होंने बताया कि ये नुस्खे छोटी-मोटी समस्याओं पर ही काम करते हैं. जैसे अधिक शराब का सेवन किया हो, सिगरेट अधिक पी ली हो, अधिक खा लिया हो. इस तरह की समस्या पर ही पड़ोसियों के उपाय काम में आ सकते हैं.

डॉक्टर ने बताया कि अगर आपको कोई प्रॉब्लम हो रही है और वो प्रॉब्लम इन सभी इलाजों के बाद भी नहीं ठीक हो पा रही. जैसे अगर आपने घर के सदस्यों द्वारा बताए गए हर पैतरें, नुस्खे आजमा लिए फिर भी आपको आराम नहीं आ रहा, तो अलर्ट हो जाना चाहिए. यही वो समय है जब आपको डॉक्टर से जांच करवाने के बारे में सोचना चाहिए. क्योंकि इसे हल्के में लेना आपके लिए भारी पड़ सकता है.

पेट फूलने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

क्या किसी मरीज को पेट फूलने पर किसी तरह के लक्षण दिखाई देंगे. क्या उन्हें ये समझ आएगा कि पेट फूलने की समस्या हो रही है. ऐसे कौन से लक्षण हैं जिनसे उन्हें इस समस्या का पता चल पाएगा. यही सवाल जब हमने डॉक्टर से किया तो उन्होंने बताया कि हमारे पेट के अंदर कई ऐसे पार्ट्स हैं जहां वीकनेस हो जाती है. डॉक्टर ने बताया कि हमारे पेट के अंदर हमारी इंटेस्टाइन के चारों ओर एक खोल होता है.

जो इंटेस्टाइन को अपनी जगह पर रखने का काम करती है. लेकिन जब यही खोल में वीकनेस होने लगे और एक गैप बन जाए तो इंटेस्टाइन बाहर की तरफ आने लगती है. ऐसे में जब इंटेस्टाइन बाहर निकलने की कोशिश करती है तो वो स्किन में फील होती है. यही आपको कई तरह के दर्द एहसास करा सकती है. जैसे अगर आप खड़े हुए तो आपको दर्द महसूस हो सकता है. लेकिन जब आप लेट जाए या फिर बैठ जाएं तो दर्द खत्म हो सकता है.

यहां देखें पूरा VIDEO:

यह भी पढ़ें: World Ovarian Cancer Day: 25 के बाद हो जाना चाहिए अधिक अलर्ट! जानें किन लक्षणों को न करें इग्नोर

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments