होमWellnessHome RemediesHome Remedies For Swelling: शरीर में दिख रही सूजन, ये तरीके अपनाने...

Home Remedies For Swelling: शरीर में दिख रही सूजन, ये तरीके अपनाने से मिलेगा आराम

Home Remedies For Swelling: शरीर की सूजन को कभी भी अनदेखा न करें. जितना जल्दी हो सके डॉक्टर से तुरंत राय लेनी चाहिए.

Home Remedies For Swelling: कई लोगों के शरीर में बेवजह सूजन दिखने लगती है. अक्सर उन्हें समझ में नहीं आता ये सूजन किस बीमारी के कारण हो रही है. कई बार ऐसा भी होता है कि उन्हें ये सूजन सामान्य लगती है और वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं.

दरअसल जब शरीर की नसें सिकुड़ जाती हैं, जिस कारण उनमें ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से नहीं हो पाता और सूजन का कारण बनता है. जिससे शरीर में सूजन उभर कर आती है. आमतौर पर ये सूजन स्कि, ज्वॉइंट्स से लेकर और भी दूसरे अंगों में देखने को मिलती है. वैसे तो शरीर में सूजन की अन्य वजह भी हो सकती है जैसे,- बहुत ज्यादा वजन होना, ब्लड क्लॉटिंग, पैरों में इन्फेक्शन होना, देर तक खड़े रहना, प्रेग्नेंसी जैसे कई कारण भी हो सकते हैं. वहीं अगर आपके शरीर में पोटैशियम की कमी है तो भी शरीर में सूजन दिख सकती है.

लेकिन शरीर की सूजन को कभी भी अनदेखा न करें. जितना जल्दी हो सके डॉक्टर से तुरंत राय लेनी चाहिए. या फिर उस बीमारी को ढूढंना जरूरी है जिसकी वजह से शरीर में सूजन उभर रही है. लेकिन कुछ मामलों में आप घरेलू नुस्खे भी अपना सकती है, जिससे आपके शरीर में ये सूजन काफी हद तक कम होने लगेगी.

सूजन दूर करने के घरेलू उपचार

अगर आपके शरीर में सूजन दिख रही है तो आप सूजन वाली जगह की गर्म पानी से सिकाई कर सकती हैं. इससे आपको आराम मिलेगा. वहीं अगर आपको किसी चोट या फिर मोच की वजह से सूजन आई है तो बर्फ की सिकाई करना सही रहेगा.

हल्दी वाला दूध पीना, सेहत के लिहाज से सही माना जाता है. इसलिए अगर आपके शरीर में सूजन दिख रही है तो आप रात को सोने से पहले या फिर सुबह हल्दी वाला दूध पी सकते हैं. हल्दी में मिलने वाले औषधि गुण आपके शरीर में आई सूजन को काफी हद तक दूर करने में मदद करेगा.

कई लोगों के शरीर में जगह-जगह सूजन आ जाती है. वह इस सूजन को दूर करने के लिए गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर नहाएं. इससे शरीर में आई सूजन काफी हद तक दूर होगी.

नींबू एंटी- इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. जो शरीर को डैमेज टिश्यू की रिपेयर करने और सूजन को कम करने में मदद करता है, वहीं शरीर की सूजन को कम करने के लिए आप नींबू पानी भी पी सकते हैं.

सूजन वाली जगह आप सरसों के तेल को हल्का गुनगुना करके सूजन वाली जगह पर मालिश करवा सकते हैं. सरसों के तेल को गुनगुना करने के लिए आप उसमें लहसुन की कलिया डालकर उसे गर्म करें, या फिर उसमें मेथी के कुछ दानें डालकर गर्म करें.

सूजन को कम करने में तुलसी की पत्तियां भी बेहद असरदार मानी जाती हैं. इनकी पत्तियों को धोकर चबाएं. इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुण शरीर की सूजन को कम करने में मदद करेंगे. इसके अलावा आप तुलसी और अदरक वाली चाय भी बनाकर पी सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Summer Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की रंगत नहीं पड़ेगी फीकी, बस अपनाएं ये सिंपल तरीके

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments