होमWellnessHome Remediesअब नहीं रहेंगे आंखों के नीचे काले घेरे, जोजोबा ऑयल से गायब...

अब नहीं रहेंगे आंखों के नीचे काले घेरे, जोजोबा ऑयल से गायब होंगे Dark Circle

How To Remove Our Dark Circle: आज के समय में आंखों के नीचे काले घेरे होने की समस्या आम हो चुकी है. ये समस्या आज की.

How To Remove Our Dark Circle: आज के समय में आंखों के नीचे काले घेरे होने की समस्या आम हो चुकी है. ये समस्या आज की बदलती लाइफस्टाइल का नतीजा है, देर रात तक फोन चलाना, घंटों-घंटों सिस्टम पर बैठकर काम करना और साथ में बोर होने पर फोन में ही लगे रहना. इस तरह की आदतों के कारण ही आंखों के नीचे काले घेरे आने की समस्या होती है. वैसे तो जो लोग देर रात तक फोन चलाते हैं, उनमें ये समस्या ज्यादा देखी जाती है. लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है.

आंखों के नीचे काले घेरे कुछ जिनेटिक कारणों की वजह से भी आ सकते हैं. या फिर ज्यादा स्ट्रेस, शरीर में पानी की कमी जैसी आदतों के चलते भी आंखों के नीचे काले घेरे आ सकते हैं. वहीं बाजार में आंखों के नीचे काले घेरे हटाने की बहुत सी दवाईयां मिलती हैं, जो आसानी से डार्क सर्कल्स की समस्या को दूर कर सकती है. लेकिन ऐसा जरूरी नहीं कि बाजार में मिलने वाली हर दवाई हर किसी को सूट करें. इसलिए जिन लोगों को डार्क सर्कल्स की समस्या है, और वह दवाई लगाकर थक गए या फिर जिन लोगों को दवाई सूट नहीं करती वह कुछ घरेलु नुस्खे अपना सकते हैं. ये घरेलु नुस्खे सुरक्षित और असरदार रहेंगे.

डार्क सर्कल के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies For Dark Circle)

  • बादाम का तेल: रात में सोने से पहले बादाम का तेल लगाएं और हल्की मसाज करें. रोजाना इसे लगाएं, कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा.
  • एलोवेरा जेल: 10 मिनट तक आंखों के नीचे एलोवेरा जेल लगाकर छोड़ दें. सूखने के बाद साफ पानी से धो लें.
  • सेब का सिरका: दिन में दो बार ईयरबड से लगाएं. ये बहुत कारगर उपाय है.
  • नारियल तेल: मसाज करके रातभर के लिए छोड़ दें. इससे आपकी स्किन को पोषण मिलेगा और डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा भी.
  • अरंडी का तेल: उंगलियों से लगाकर हल्की मसाज करें. ये उपाय रात में सोते समय करें.
  • खीरा: मोटे-मोटे टुकड़ों में खीरे को काट लें, फिर इन्हें 10 मिनट तक आंखों पर रखें.
  • टमाटर और आलू का रस: टमाटर और आलू का रस निकाल लें, इन्हें मिलाकर 10 मिनट तक आंखों के नीचे लगाएं. फिर इसे साधारण पानी से धो लें.
  • ग्रीन टी बैग्स: ग्रीन टी बैग्स फ्रिज में ठंडा करके 15 मिनट आंखों पर रखें. धीरे-धीरे डार्क सर्कल कम होने लगेंगे.
  • अंगूर के बीज का तेल: दिन में दो बार हल्की मसाज करें.
  • गुलाब जल: रुई से मसाज करें, फिर ठंडे पानी से धो लें.
  • शहद: 15 मिनट लगाकर धो लें.
  • बेकिंग सोडा: पानी में मिलाकर रुई से लगाएं. 10 मिनट बाद ठंडे पानी से साफ कर लें.
  • जोजोबा ऑयल: 3 मिनट मसाज करके रातभर छोड़ दें.
  • कुंकुमादी तेल: हल्के हाथों से मसाज करें और कुछ घंटे रखें.

फॉलों करें ये टिप्स

डार्क सर्कल्स आने की सबसे बड़ी वजह नींद की कमी, डिहाइड्रेशन भी हो सकते हैं. इसलिए इन्हें कम करने के लिए रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें और खूब पानी पिएं. जिससे डार्क सर्कल्स धीरे-धीरे कम होने लगेंगे. वहीं पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: 3 लौंग की कलियां, कुछ मेंथी के दाने….ये नुस्खा बाल की समस्या करेगा दूर

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments