होमDietये लोग भूलकर भी न खाएं कुट्टू का आटा, डॉक्टर के पास...

ये लोग भूलकर भी न खाएं कुट्टू का आटा, डॉक्टर के पास भागने की आ जाएगी नौबत!

Kuttu Ka Atta Khana Chahiye Ya Nahi: आज से नवरात्र के पावन अवसर की शुरुआत हो चुकी है. लोग 9 दिनों तक व्रत रखने वाले हैं.

Kuttu Ka Atta Khana Chahiye Ya Nahi: आज से नवरात्र के पावन अवसर की शुरुआत हो चुकी है. लोग 9 दिनों तक व्रत रखने वाले हैं. साथ ही व्रत में बनने वाले खाने का ही सेवन करेंगे. व्रत के खाने में सबसे अधिक कुट्टू के आटे का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि कुट्टू के आटे को ग्लूटेन फ्री माना जाता है. यानी ये डायेजस्ट करने में काफी हल्का माना जाता है.

इससे कई फायदे जैसे प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यही एंटीऑक्सी़डेंट्स हमारे शरीर को दिनभर एनर्जी देने का काम. साथ ही साथ हमारी इम्यूनिटी को भी बूस्ट रखने में काफी मदद करते हैं. कुट्टू का आटा हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है. साथ ही ये भी कहा जाता है कि ये हमारे ब्लड शुगर को भी कंट्रोल रखने में काफी मदद करता है.

नहीं खाना चाहिए कुट्टू का आटा

इतने गुण जानने के बाद आप भी कहेंगे कि ये हमारी सेहत के लिए लाभदायी होगा. हम इसका सेवन कर सकते हैं. अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो जरा रुकिए. भले ही कुट्टू का आटा व्रत के दौरान हमें पोषण देता है. जो कमजोरी दूर करने में मदद करता है. इतना ही नहीं ये वजन को कंट्रोल करने के लिए भी काफी हेल्पफुल माना जाता है. इसके बावजूद भी ये हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है. कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसलिए खाने से पहले अपनी सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है.

एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि जिन लोगों को एलर्जी की समस्या होती है, वो कुट्टू के आटे को खाने से बचें. क्योंकि इससे स्किन रैश, खुजली, या फिर सूजन की समस्या हो सकती है. इतना ही नहीं डाइजेशन सुधरने के बजाए खराब, कमजोर हो सकता है. ऐसे लोग अगर कुट्टू के आटे का सेवन करते हैं, तो उन्हें गैस, पेट में दर्द हो सकती है. जो लोग लो ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं, उन्हें भी इसका सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए. क्योंकि ये आपके ब्लड प्रेशर को और अधिक कम कर सकता है.

किडनी की समस्या से परेशान लोग भी रहे अलर्ट

जो लोग किडनी की समस्या से परेशान हैं, उन लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए. ऐसा इसलिए इसमें ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो सीधे हमारी किडनी पर असर डाल सकते हैं. इतना ही नहीं छोटे-बच्चों और बुजुर्गों को तो इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए. जिससे उन्हें कोई समस्या न हो. कुट्टू के आटे से परेशानी का पुराना कोई बैकग्राउंड रहा हो तो उसे इसे बचना चाहिए.

इन बातों का रखें खास ख्याल

वहीं अगर आप खाते भी हैं, तो कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए. जैसे आटे की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए. क्योंकि खराब आटा सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. इतना ही नहीं पेट की समस्या भी बढ़ सकती है. इस कारण इसे बैलेंस्ड मात्रा में खाएं. इतना ही नहीं कुट्टू का आटा अगर खा रहे हैं, तो सिर्फ उसपर डिपेंड मत रहिए इसके साथ-साथ फल या फिर कुछ और भी अपने डायट में चीजों को शामिल कीजिए.

यह भी पढ़ें: आंतों में कोलन कैंसर का कारण क्या है? साइंटिस्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments