होमWellnessHome RemediesPsoriasis Remedy: सोरायसिस में अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगा आराम

Psoriasis Remedy: सोरायसिस में अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगा आराम

Psoriasis Home Remedy: आज के आर्टिकल में हम सोरायसिस बीमारी के बारे में जानेंगे और उसे कैसे घरेलू उपाय की मदद से ठीक किया जा सकता है?

Psoriasis Home Remedy: आज के समय में तरह-तरह की बीमारी देखने को मिलती है. वहीं आज के आर्टिकल में हम सोरायसिस बीमारी के बारे में जानेंगे और उसे कैसे घरेलू उपाय की मदद से ठीक किया जा सकता है? यह भी जानेंगे.

दरअशल सोरायसिस (Psoriasis) एक क्रॉनिक (दीर्घकालिक) ऑटोइम्यून बीमारी है. यानि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता शरीर को ही नुकसान पहुंचने लगती है. ये स्किन से जुड़ी समस्या है. इस बीमारी में स्किन पर लाल रैशेज, पपड़ीदार परतें और तेज खुजली की समस्या होती है. एक्सपर्ट कहते हैं अगर इसे ठीक ना किया जाए तो ये खतरनाक रूप ले सकता है.

सोरायसिस में अपनाएं ये घरेलू उपाय | How to remove psoriasis at home

नीम

अगर आपके आसपास किसी को ये समस्या परेशान कर रही है तो आप उसे नीम का उपाय बता सकते हैं. नीम में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो इस बीमारी को ठीक करने में मदद करती है. एक्सपर्ट कहते हैं नीम में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं, जो स्किन में हो रही खुजली, दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं.

कैसे इस्तेमाल करें?

नीम का इस्तेमाल करने के लिए आप नीम की ताजी पत्तियां लें. इन पत्तियों का पेस्ट तैयार करें. और प्रभावित स्किन पर लगाएं. इसके अलावा आप मार्किट से नीम का तेल भी खरीद कर ला सकते हैं. इसे किसी अन्य तेल के साथ मिक्स करके लगाएं.

गाय का घी

सोरायसिस की समस्या में स्किन ड्राई हो जाती है. ऐसे में गाय का घी मॉइस्चराइज का काम करेगा. वहीं इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. इसिलए आप गाय का घी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा स्किन में बबने वाली पपड़ी और खिंचाव कम होने में भी मदद मिलेगी.

कैसे इस्तेमाल करें?

ध्यान रहे कि गाय का घी साफ और शुद्ध ही इस्तेमाल करें. अगर इसके इस्तेमाल के बाद किसी प्रकार की समस्या होती है तो डॉक्टर से जरूर दिखाएं. वहीं सोरायसिस के इलाज के लिए डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाई और मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल जरूर करें.

एलोवेरा जेल लगाएं

घर-घर में एलोवेरा जेल पाया जाता है. इसे आपको किसी मार्किट से खरीदने की जरूरत भी नहीं. प्रभावित स्किन पर आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं. इसमें पॉलीसैकराइड्स (Polysaccharides), विटामिन A, C, E, अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. ये सूजन कम करने और स्किन को नमी देने का काम करते हैं.

कैसे इस्तेमाल करें?

एलोवेरा जेल को इस्तेमाल करने के लिए. आप ताजा और शुद्ध एलोवेरा जेल काट लें. लेकिन ध्यान रहे कि इसके ऊपर आने वाले पीले पदार्थ को हटा दें. अच्छे से साफ करके ही प्रयोग करें. हल्के-हल्के हाथों से लगाएं.

नारियल का तेल

सोरायसिस की समस्या में आप नारियल का तेल भी लगा सकते हैं. इसमें लॉरिक एसिड (Lauric Acid), विटामिन E और हेल्दी फैटी एसिड पाए जाते हैं. स्किन को अंदर तक पोषित करने में मदद करता है. यानि स्किन में मॉइस्चराइज करने में मदद करेगा.

कैसे इस्तेमाल करें?

नहाने के तुरंत बाद नारियल का तेल लगाएं. हल्के-हल्के हाथों से नारियल का तेल लगाएं. इसे आप दिन में 2 से 3 बार लगा सकते हैं. अगर स्किन में जलन, रैशेज और एलर्जी की समस्या हो तो तुरंत रूक जाए.

यह भी पढ़ें: हाथों में आ जाते बालों के गुच्छे? Hairfall रोकने के लिए अपनाएं ये तरीके

FAQs

सवाल: क्या सोरायसिस में नारियल तेल लगा सकते हैं?

जवाब: हां, यह त्वचा को नमी देने और रूखापन कम करने में मदद कर सकता है.

सवाल: क्या एलोवेरा जेल सोरायसिस ठीक कर देता है?

जवाब: नहीं, यह केवल खुजली, जलन और सूखेपन में कुछ राहत दे सकता है.

सवाल: सोरायसिस में सबसे जरूरी सावधानी क्या है?

जवाब: त्वचा को मॉइस्चराइज रखें और डॉक्टर की दवाएं बिना सलाह के बंद न करें.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments