होमDietभारत में 50 रुपये, अमेरिका में 7,000 रुपये किलो बिक रहा ये...

भारत में 50 रुपये, अमेरिका में 7,000 रुपये किलो बिक रहा ये सूपरफूड!

Okra Benefits: भारत में सस्ती मिलने वाली भिंडी अमेरिका में हजारों रुपये प्रति किलो की कीमत पर बिक रही है. वैज्ञानिक शोधों के मुताबिक भिंडी में ऐसे पोषक तत्व मौजूद हैं जो डायबिटीज, दिल और पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

Okra Benefits: भारत में अक्सर लोग सब्जियां खाने से कतराते हैं और भिंडी का नाम सुनते ही कई बच्चे और बड़े मुंह बनाने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस भिंडी को हम आम सब्जी समझते हैं, उसकी विदेशों में काफी डिमांड है?

दरअसल, उत्तर भारत में एक किलो भिंडी आसानी से 40 से 50 रुपये में मिल जाती है. वहीं अमेरिका में एक किलो भिंडी खरीदने के लिए लोगों को करीब 7,000 से 7,250 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं. इतना ही नहीं, वहां भिंडी से बने स्नैक्स भी काफी महंगे बिकते हैं. जहां सामान्य चिप्स का एक बड़ा पैकेट 2 से 4 डॉलर में मिल जाता है, वहीं सिर्फ 85 ग्राम भिंडी स्नैक का पैकेट करीब 6.5 डॉलर यानी लगभग 600 रुपये में बेचा जा रहा है.

अमेरिका में भिंडी इतनी महंगी क्यों है?

अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की. उनका कहना है कि भिंडी वहां की स्थानीय फसल नहीं है, इसलिए इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है. लेकिन इसकी एक बड़ी वजह इसके स्वास्थ्य लाभ भी हैं. भिंडी को कई वैज्ञानिक शोधों में शरीर के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया है. यही कारण है कि विदेशों में इसे हेल्दी फूड और सुपरफूड की श्रेणी में रखा जाता है.

भिंडी को क्यों कहा जा रहा है ‘डाइटरी मेडिसिन’?

अमेरिका की नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, भिंडी (Okra) के लगभग हर हिस्से में ऐसे बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं, जिनमें औषधीय गुण मौजूद होते हैं. शोधकर्ताओं के मुताबिक, भिंडी में मौजूद फाइटोकेमिकल्स टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग और पाचन संबंधी समस्याओं में लाभ पहुंचा सकते हैं. इसके अलावा यह लिवर को स्वस्थ रखने और शरीर को बैक्टीरिया से बचाने में भी मदद कर सकती है.

भिंडी में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

भिंडी कई जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत मानी जाती है. इसमें पाए जाते हैं:

  • प्रोटीन
  • डाइटरी फाइबर
  • विटामिन A
  • विटामिन C
  • विटामिन B कॉम्प्लेक्स
  • पोटैशियम
  • कैल्शियम
  • मैग्नीशियम
  • आयरन
  • जिंक
  • फॉस्फोरस

ये सभी पोषक तत्व शरीर के विभिन्न अंगों जैसे दिल, दिमाग, लिवर, किडनी और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

डायबिटीज मरीजों के लिए कैसे फायदेमंद है भिंडी?

शोध के अनुसार, भिंडी में फाइबर और प्रोटीन अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं. ये दोनों पोषक तत्व भोजन के बाद ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं. NCBI में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन में डायबिटीज मरीजों को भिंडी सप्लीमेंट दिए गए. अध्ययन के बाद उनके ब्लड शुगर और मोटापे से जुड़े कुछ संकेतकों में सकारात्मक सुधार देखा गया.

यह भी पढ़ें: boil chickpeas: चने उबालने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट से जानिए

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments