Yoga Is Good For Children Health: अक्सर आपने लोगों को प्रेग्नेंट महिला को आराम करने की सलाह देते हुए ही देखा होगा. कई महिलाएं इसका पालन भी करती हैं, और घर में रहती है. लेकिन एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वायरल वीडियो 9 महीने की गर्भवती महिला का वीडियो है.
इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स के बीच में फिटनेस को लेकर एक बहस छिड़ी हुई है. दरअसल महिला नौ महीने की प्रेग्नेंट हैं. ऐसे समय में भी महिला योग करते हुए नजर आईं. अब तक वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा है. वीडियो क्योंकि वायरल है तो तेजी से बहस भी शुरू हो चुकी है. कई लोगों ने इस योगासन को सही नहीं माना तो कुछ ने महिला के पक्ष की बात कह दी.
क्यों छिड़ गई बहस
दरअसल बहस इसलिए छिड़ी है क्योंकि महिला ने साड़ी पहनकर कठिन से कठिन योगासन करके दिखाया. इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया और शेयर किया गया. उन्होंने बताया कि ये 39 हफ्ते और 9 महीने की मेरी सच्चाई है. उनके लिए प्रेग्रेंसी सब कुछ करने का जरिया नहीं रही बल्कि अपने शरीर और उसकी क्षमता को बता रही हैं.
महिला की हो रही तारीफ
हालांकि वीडियो सामने आया तो दो पक्षों में लोग बट चुके हैं. कुछ हैं जो महिला की तारीफ कर रहे हैं लेकिन कुछ हैं जो महिला की प्रेग्नेंसी को लेकर उन्हें लेकर एक चिंता जता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि आखिरी महीने में महिला को कठिन योगासन नहीं करना चाहिए क्योंकि ये उसके लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
हालांकि क्या प्रेग्नेंसी के समय में योगा करना चाहिए या नहीं ये एक चिंता का विषय है जिसपर एक्सपर्ट्स की राय लेना बहुत ही जरूरी है, तो एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कई महिलाओं के लिए तो ये फायदेमंद हो सकता है. लेकिन कुछ महिलाएं हैं उनके लिए ये फायदेमंद साबित नहीं भी हो सकता. फायदा इसलिए क्योंकि योग करने से लचीलापन शरीर में आता है जो डिलीवरी के समय में मदद कर सकता है. लेकिन अगर कोई प्रेग्नेंसी के समय में योग करना भी चाहती है महिला तो उन्हें पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए.
अब फायदेमंद कुछ महिलाओं के लिए क्यों नहीं हो सकता? इसका जवाब है कि ऐसे समय में बॉडी का बैलंस बिगड़ता है. ऐसे में अगर आप योगा करेंगे तो बैलंस या पेट पर दबाव पड़ सकता है, जो कई महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए पहले एक्सपर्ट से सलाह लेनी बहुत जरूरी है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि किसी भी व्यक्ति को सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर इस तरह एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए. खासतौर पर प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने डॉक्टर से जरूर सलाह ले लेनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: गर्मी में Cardio Workout करने वाले जरूर जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगे बीमार
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

