होमDietघर में सब्जी उगाता है ये एक्टर! बताया 50 की उम्र में...

घर में सब्जी उगाता है ये एक्टर! बताया 50 की उम्र में कैसे इतना हेल्दी और फिट?

What Rajeev Khandelwal Diet: कॉमेडियन भारती और हर्ष के पोडकास्ट में पहुंचे एक्टर राजीव खंडेलवाल ने अपनी डाइट के बारे में खुलकर बात की.

What Rajeev Khandelwal Diet: कॉमेडियन भारती और हर्ष के पोडकास्ट में पहुंचे एक्टर राजीव खंडेलवाल ने अपनी डाइट के बारे में खुलकर बात की, उन्होंने बताया कि 50 साल की उम्र में भी हेल्दी और फिट रहने के पीछ क्या राज छुपा है. वहीं एक्टर की डाइट के बारे में जानकर हर्ष लिम्बाचिया को झटका ही लग गया.

दरअसल एक्टर ने अपनी डाइट के बारे में बताया कि वह एक दिन में क्या-क्या खाते हैं, किन-किन फलों-सब्जियों का सेवन करते हैं. बता दें कि राजीव खंडेलवाल की उम्र 50 साल बताई जा रही है. उन्होंने साल 2003 में आए टीवी सीरीयल कहीं तो होगा में लीड रोल में देखा गया था. वह आज भी बिल्कुल ऐसे ही नजर आते हैं. ऐसे में एक्टर की एजलेस पर्सनालिटी के बारे में पूछा, जिसपर एक्टर ने कहा कि उन्हें अपनी लीड एज में ही महसूस हो गया था कि आपको पहले ही बीज बोने होंगे, तभी बाद में फसल काट पाएंगे. इसका सीधा मतलब बढ़ती उम्र में हेल्दी रूटीन को फॉलो करने से है.

20 साल की उम्र से खा रहे आंवला

एक्टर ने बताया कि वह अपनी जवानी के समय से रोज आंवला खाते हैं. वहीं वह हमेशा ताजे फलों और सब्जियों का ही सेवन करते हैं. इसी कड़ी में वह आगे बताते हैं कि वह नारियल के तेल से बनी सब्जी खाते हैं. नारियल का तेल उनके घर पर ही निकाला जाता है. इसके अलावा वह हमेशा जंक फूड से दूरी बनाकर रहते हैं.

घर में उगाते सब्जियां

एक्टर आगे बताते हैं कि उनके गोवा वाले घर में सब्जियों उगाई जाती है. क्योंकि आज के समय में केमिकल और पेस्टीसाइड्स वाली सब्जियां मार्किट में खूब बिक रही है. इसलिए वह बाहर से सब्जी खरीदने की बजाए घर में ही सब्जियों का बगीचा बना रखा हैं, जहां वह लौकी, तोरई जैसी सब्जियां आसानी से उगा लेते हैं. घर में उगी सब्जियों के सेवन से आप खुद को ज्यादा फिट एंड हेल्दी रख सकते हैं.

राजीव की फेवरेट दाल

राजीव खंडेलवाल बताते हैं कि वह शाकाहारी खाने को प्रायोरिटी पर रखते हैं. उन्हें मूंग की दाल, गोभी की सब्जी और बाजरे की रोटी खाना खूब पसंद हैं. इसके अलावा प्रोटीन के लिए वह थोड़ा बहुत ही नॉन-वेज खाती है.

एक्टर ने दिए तर्क

आंवला खाने के पीछे एक्टर वैज्ञानिक तर्क देते हैं, कि आंवला में विटामिन सी होता है. जिसके अंदर एंटी-एजिंग तत्व पाए जाते हैं. इनके सेवन से शरीर हेल्दी रहता है. साथ ही लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों से भी शरीर बचा रहता है. वहीं एक्टर कहते हैं कि हार्वर्ड के मुताबिक, ताजे व मौसमी फल-सब्जियां हाई बीपी, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, आंख की दिक्कतों को भी दूर रखते हैं. कुछ मामलों में ये ताजे फल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाव करती है.

यह भी पढ़ें : इन फूड्स से बेहतर होगी गट हेल्थ, डाइट में जरूर करें शामिल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments